फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम के रोड शो की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ली बैठक

वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम के रोड शो की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ली बैठक

Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम के रोड शो की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में होने वाले राहगीरी कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर एडीजीपी ओपी सिंह ने भी विभिन्न संस्थाओं के साथ मीटिंग की। राहगीरी कार्यक्रम में कुल सात स्थानों पर अलग-अलग इवेंट होंगे। इसमें सैकड़ों लोग प्रस्तुति देंगे। मुख्य मंच रानी तालाब के पास लगाया जाएगा, लेकिन शहर की सड़कों पर कार्यक्रम होते रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभांरभ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर टी-प्वाइंट पर जूडो प्रदर्शन से सुबह 06:02 बजे होगा। इसके बाद योगा प्रदर्शन, साइकिलिंग इवेंट हुडा कांप्लेक्स, राजवाहा रोड पर बस स्टैंड के पास वॉलीबाल प्रदर्शन, हिंदू कॉलेज के पास बेडमिंटन इवेंट होंगे। इस प्रकार कुल 36 कार्यक्रम होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रानी तालाब पर कार्यक्रमों में शिरकत करने वालों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम के रोड शो की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ली बैठक
प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जींद में 26 मई को होने वाला रोड शो अब तक हुए सभी रोड शो में सबसे बड़ा रोड शो होगा। इसमें लोग भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। इसको भव्य बनाने के लिए बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इसमें शामिल होने का संदेश देगा। यह बात कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को कैथल रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस रोड शो का दायित्व भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी और डॉ. ओमप्रकाश पहल को दिया गया है। इसका मुख्य उद्दश्य प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा में शामिल करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विकास परियोजनाओं से अवगत करवाना है। सामाजिक संगठन स्वेच्छा से इस रोड शो का हिस्सा बनें ताकि सामाजिक सहभागिता और समरसता की महक दूर तक फैले। वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बनी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की एक विशेष पहचान बनाई है। अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र भी आज देश के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, बीजेपी जिला प्रधान अमरपाल राणा, सीताराम बागड़ी, स्वामी राधवानंद, डॉ. ओपी पहल, रामफल शर्मा, पूजा शर्मा, बलकार डाहौला, रणबीर कौर, राजेंद्र लांबा, ओमप्रकाश नैन, पुष्पा तायल, डॉ. राज सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, जसमेर रजाना, संदीप गोस्वामी, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को जोड़ने के लिए होगा राहगीरी कार्यक्रम : ओपी सिंह
जींद। एडीजीपी एवं राहगीरी कार्यक्रम के प्रदेश नोडल अधिकारी ओपी सिंह ने बुधवार को डीआरडीए के सभागार में कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर आदमी तनावग्रस्त होता जा रहा है। मानव को इस समस्या से बाहर निकालकर खुशियों भरा जीवन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राहगीरी कार्यक्रम शुरू किया है। लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहिए। उन्होंने समाज सेवियों, युवा क्लबों के सदस्यों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, गैर-सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों से इस राहगीरी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि 27 मई को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन समाज के माहौल को खुशनुमा बनाना है। उन्होंने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि खुशनुमा देशों की सूची में भारत का नंबर 133 वां है। इसमें सुधार करने के लिए सरकार द्वारा राहगीरी कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि लोग अपनी जिंदगी को खुशी-खुशी व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed