फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने व जातिसूचक शब्द बोलने पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने व जातिसूचक शब्द बोलने पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 05 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने व जातिसूचक शब्द बोलने पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अपहरण कर जबरन शादी करने, शादी के बाद दहेज की डिमांड करने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नारनौंद के खेड़ी जालब गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि 17 अक्तूबर 2017 को करेला गांव निवासी मनजीत ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद मनजीत तथा उसके परिवार के सदस्य उसे दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाने लगी तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इन लोगों ने उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। पुलिस ने शिकायत पर करेला गांव निवासी मनजीत, मां रोशनी, कविता, नन्ही, कमलेश, मीना, राममेहर, संदीप, अमन, मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed