{"_id":"5a11c3f34f1c1bee688bc8bd","slug":"21511113715-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से टाटा एस पलटा, भैंस की मौत
जींद। गांव ईगराह के निकट स्वीफ्ट गाड़ी से टकराने से भैंस को लेकर जा रहा टाटा एस पलट गया। इसमें टाटा एस के नीचे दबने से भैंस की मौत हो गई। स्वीफ्ट गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टाटा एस चालक की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर जींद निवासी सत्यवान ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव बांस से 70 हजार रुपये में भैंस व कटड़ी को खरीदा था। वह भैंस को अपने टाटा एस गाड़ी में लोड करके वापस शहर की तरफ आ रहा था। जब वह गांव ईगराह से निकला तो स्वीफ्ट गाड़ी ने टाटा एस को टक्कर मार दी। इसमें उसका टाटा एस पलट गया और उसमें लोड की गई भैंस की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि हादसा स्वीफ्ट गाड़ी चालक गांव बडाला हिसार निवासी श्रवण की लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्वीफ्ट गाड़ी चालक श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।