{"_id":"595be2544f1c1b38398b46b3","slug":"21499193940-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाकल गांव में बनेगा अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाकल गांव में बनेगा अंडर पास
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नेशनल हाइवे पर ढ़ाकल गांव में होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने 20 करोड़ रुपये की खास परियोजना तैयार की है। अब गांव में अंडर पास बनाया जाएगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजी गई है। डीसी अमित खत्री ने बताया कि ढ़ाकल गांव के लोगों ने अंडर पास बनवाने की मांग केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास भेजी थी। केंद्रीय मंत्री ने यहां अंडर पास बनाने की स्वीकृति प्रदान की। अंडर पास को बनाने के लिए विभाग ने एस्टिमेट तैयार कर भेजा है जिसे स्वीकृति मिल जाएगी। ढाकल गांव के पास सड़क पर तीव्र मोड़ है। यहां अधिक तेज स्पीड से आ रहे वाहन को मोड़ पर नियंत्रित करने में चालक को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मोड़ पर बनी पुलिया के पास पहले से बनी सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती थी। अब इस सड़क का लेवल समतल कर दिया गया है।
प्रशासन ने तैयार की 20 करोड़ रुपये की परियोजना
गडकरी ने दी स्वीकृति