फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीसी सहाब! निजी बस में मान्य हो रोडवेज का बस पास

डीसी सहाब! निजी बस में मान्य हो रोडवेज का बस पास

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीसी सहाब! निजी बस में मान्य हो रोडवेज का बस पास
डीसी साहब! निजी बस में मान्य हो रोडवेज का बस पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। निजी बसों में रोडवेज के बस पास मान्य करवाने की मांग को लेकर भाई सुरेंद्र कुमार मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राएं कॉलेज स्टाफ के साथ मंगलवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलीं। डीसी को दिए ज्ञापन में छात्राओं ने रोडवेज के बस पास को निजी बसों में मान्य करवाने की बात कही। डीसी ने छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छात्रा दिव्या, निशा, निक्की, प्रीति, डिंपी, रेनू, सुशीला, नीतू, सुषमा, ज्योति, अंजलि, ललिता, पूनम, पूजा, उर्मिला, मोनिका ने डीसी को ज्ञापन देकर कहा कि उन्होंने रोडवेज के बस पास बनवाए हुए हैं। बस पास का शुल्क रोडवेज विभाग को जमा करवाया हुआ है, लेकिन जींद डिपो में बसों की कमी के कारण वह समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाती हैं। इसके चलते उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन निजी बसों के चालक और परिचालक उनके पास को मान्य नहीं कर रहे हैं। पास होने के बावजूद भी उनसे किराया वसूला जाता है। जब वह उनको पास दिखाती हैं तो चालक व परिचालक उन्हें बस से नीचे उतार देते हैं। इसके चलते उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। छात्राओं ने डीसी से मांग करते हुए कहा कि उनके बस पास को निजी बसों में भी मान्य किया जाए और निजी बस चालकों को यह निर्देश दिए जाएं कि वह किसी भी छात्रा को बस में बैठने से मना नहीं करें, ताकि वह समय पर कॉलेज पहुंच कर अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रख सकें।
विज्ञापन

निजी बस की खिड़की से गिरी छात्रा, घायल
निडाना गांव के अड्डे पर निजी बस नहीं रुकने पर छात्रा ने चलती बस में ही चढ़ने का प्रयास किया तो पांव फिसल गया। छात्र दरवाजे से नीचे गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज कर होश में लाया। निडाना गांव की छात्रा पूजा पीजी कॉलेज जींद में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रोजाना की तरह मंगलवार को निडाना गांव के अड्डे पर ब्रेक नहीं लगाई। चालक ने बस को अड्डे से काफी आगे रोका। बस रोकने के बाद जब सभी विद्यार्थी बस में चढ़ने लगे तो पूजा भी दरवाजे में खड़ी हो गई । अचानक बस तेज चलाने से पूजा का पैर फिसल गया। उसका सिर सड़क पर जा टकराया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसे होश में लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed