फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   49 जगहों पर नाके लगाकर निगरानी करेंगी दस सांख्यकी निगरानी टीम

49 जगहों पर नाके लगाकर निगरानी करेंगी दस सांख्यकी निगरानी टीम

Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
49 जगहों पर नाके लगाकर निगरानी करेंगी दस सांख्यकी निगरानी टीम
49 जगहों पर नाके लगाकर निगरानी करेंगी सांख्यिकी निगरानी टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने उपचुनाव के दौरान उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दस सांख्यिकी निगरानी टीमों का गठन किया है। यह टीम पूरे विधानसभा क्षेत्र में 49 जगहों पर नाके लगाकर निगरानी करेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आयुर्वेद अधिकारी डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. जयदीप सिवाच को सर्विलांस टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर भगवानदास, जशपाल सिंह मलिक, मनोज कुमार, लाभ सिंह तथा तेज सिंह को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। किसी अन्य प्रकार के सामान की आपूर्ति जिला में नहीं हो, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होने का अंदेशा हो। ऐसा सामान जिले में बाहर से नहीं आए, इसके लिए टीम नाके लगाकर गहन चेकिंग अभियान चलाएंगी। इन टीमों के साथ पुलिस अधिकारी की तैनाती को भी सुनिश्चित किया गया है। जींद थाना क्षेत्र में 15 नाके लगाए गए हैं। गोहाना मोड़, सफीदों रोड बाईपास, सफीदों रोड निर्जन-पिंडारा बाईपास रोड, रोहतक रोड बाईपास, भिवानी रोड बाईपास, टेंडरी मोड़ बाईपास, पटियाला चौक, रानी तालाब, देवीलाल चौक, कैथल रोड सीआईए स्टॉफ के पास, नरवाना रोड नया बाईपास, जुलानी फाटक, ईक्कस चौक, दालवाला टी-प्वाइंट तथा ठाठरथ स्कूल टी-प्वाइंट पर नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीमाओं पर रहेगा खास पहरा
उन्होंने बताया कि जिला की सीमाओं के नाकों पर भी खास निगरानी रखी जाएगी। इसके तहत अलेवा-असंध रोड, पेगां राजबाहा के पास, करसिंधू नहर पुल, जामनी चौक, गोहाना रोड पर भंभेवा नहर पुल, रोहतक रोड पर पोली गांव के पास, भिवानी रोड पर ईगराह गांव के पास, रामराये चौक, सीसर चौक, हथो चौक पर भी नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगी टीम मौजूद
जींद शहर में डालमवाला अस्पताल के पास चौक पर, असरफगढ़ मोड़, न्यू कृष्णा कालोनी, पूनिया अस्पताल, बस अड्डा के पास चौक। चंद्र लोक कालोनी मोड़, जुलानी रोड़, नहर पुल नजदीक जयंती देवी मंदिर के पास पुल, सब्जी मंडी सड़क नहर पुल सोमनाथ मंदिर के पास, तांगा चौक जींद, नहर पुल राजा की कोठी, गांव बरसोला कोथ रोड, गांव जाजवान से कोथ रोड, कंडेला से चीनी मील,रूपगढ़-जीतगढ़ चौपटा, दरियावाला से कोथ, गांव बडोदा-घोघड़ियां रोड, नगूरां चौक, करसिंधू नहर पुल, सरफाबाद नाका, मालवी रोड जुलाना फाटक, दुर्जनपुर लितानी रोड, नरवाना रोड नहर पुल, जाजनवाला, फैरण चौक, दाता सिंह वाला, धमतान चौक टोहाना फाटक पर गठित टीमें नाके लगाकर गहन चेकिंग अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed