{"_id":"5c0d6556bdec2241621090bc","slug":"201544381782-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी लागू करने वाले राजनीतिक दल को देगा आर्यसमाज समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी लागू करने वाले राजनीतिक दल को देगा आर्यसमाज समर्थन
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शराबबंदी लागू करने वाले राजनीतिक दल को आर्य समाज देगा समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय अर्बन इस्टेट स्थित दयानंद पार्क में आर्य समाज का प्रांतीय महासम्मेलन हुआ। जिसमें घोषणा की गई कि जो राजनीतिक दल देश और प्रदेश में शराबबंदी को लागू करने का वादा करेगा उसे ही आर्य समाज समर्थन करेगा। इसके साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत से शराबबंदी का प्रस्ताव पास करवाकर सरकार को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की।
स्वामी ने कहा कि नशे ने देश को खोखला कर दिया है। नशे के कारण देश का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, इसलिए हर राजनीतिक दल से शराबबंदी लागू करने की मांग की जाएगी। जो राजनीतिक दल पूर्ण शराबबंदी लागू करने का ठोस वायदा करेगा। आर्य समाज उसको सत्ता के शिखर तक पहुंचाएगा। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि पिछले दिनों सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शादीशुदा महिला के अन्य पुरुष के साथ संबंध रखने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैतिकता को इस मुद्दे पर ज्यादा अहमियत देनी चाहिए। इसके लिए आर्य समाज सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी डालने की तैयारी कर रहा है। सम्मेलन में भ्रूणहत्या, नशाखोरी, अश्लीलता व पाखंड के खिलाफ जागरूकता के लिए लोगों को संकल्प दिलवाया।
स्वामी रामवेश ने हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों से अपील की कि वह दिसंबर के अंत तक नशाबंदी के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करवाकर सरकार के पास भेजें व नशाबंदी लागू करवाने में अपनी भूमिका निभाएं। आर्य समाज भी गांव-गांव जाकर पंचायतों को प्रोत्साहित करेगा। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक बहन प्रवेश आर्या ने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं। आज उन्होंने खेल के मैदान से लेकर सेना तक के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा के रख दिया है। आज बेटियों व बेटों को संस्कार देने की आवश्यकता है। इस मौके पर स्वामी नित्यानंद, आर्य युवक परिषद के प्रधान दीक्षेंद्र आर्य, इंडस स्कूल के निदेशक सुभाष श्योराण, रणधीर रेढू एडवोकेट, संयोजक प्रवेश आर्या, कुलदीप आर्य, सहदेव बेधड़, स्वामी नित्यानंद, इंद्रजीत आर्य, जगमति मलिक, कर्ण सिंह, स्वामी विजय वेश, सहदेव शास्त्री, सज्जन राठी, वीरेंद्र लाठर भी मौजूद रहे।