फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चौधरी देवीलाल की राह पर दुष्यंत चौटाला लोगों से कहा, एक नोट एक वोट से दें समर्थन

चौधरी देवीलाल की राह पर दुष्यंत चौटाला लोगों से कहा, एक नोट एक वोट से दें समर्थन

Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल की राह पर दुष्यंत चौटाला लोगों से कहा, एक नोट एक वोट से दें समर्थन
चौधरी देवीलाल की राह पर दुष्यंत चौटाला, बोले- एक नोट, एक वोट से दें समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नई पार्टी की घोषणा करने वाले दुष्यंत चौटाला ने अलग राजनीति की शुरूआत करते हुए चौधरी देवीलाल के अंदाज में नजर आए। जिस प्रकार 1986 के जींद के सम्मत हरियाणा सम्मेलन में चौधरी देवीलाल ने लोगों से एक नोट, एक वोट की अपील की थी, ठीक उसी प्रकार दुष्यंत चौटाला ने भी एक वोट व एक नोट की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का कोष खाली है। लोग इसमें अपना योगदान दें।
उन्होंने कह कि डॉ. अजय चौटाला का साथ देने वालों को रोका गया है, लेकिन नदियों को नहीं रोका जा सकता। वे अपना रास्त खुद बना लेती हैं। उमड़ी भीड़ को देखकर दुष्यंत ने कहा कि वे युवाओं के दम पर सरकार बनाएंगे, लेकिन इसका सारथी जनता होगी। रैली में कृष्ण राठी, बिजेंद्र रेढू, अशोक लीलू, विकास सिहाग, रोहताश दलाल, आनंद लाठर, रामपाल करेला, सोमबीर सिहाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच से गिनवाईं खुद की उपलब्धियां
दुष्यंत ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मैं छोरा हूं, क्या कर सकता हूं, लेकिन मैंने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला वाईफाई गांव उनके लोकसभा क्षेत्र का हुआ। 127 गांवों में पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर दिए हैं। 168 गांवों में फॉगिंग मशीन दी है। हिसार में रेलवे का वॉशिंग यार्ड बनवाया। हिसार में पासपोर्ट कार्यालय बनवाया, सांसद निधि कोष से साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च कर ढाणियों में बिजली पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वानर सेना की तरह राम सेतु बनाएं कार्यकर्ता
मंच से विधायक नैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ना है। इसके लिए कार्यकर्ता ठीक उसी प्रकार काम करें, जैसे वानर सेना ने राम सेतु बनाया था उसी तरह से सेतु बनाकर दुष्यंत चौटाला को उस मुकाम तक पहुंचाना है, जहां पहुंचाना चाहते हैं।
जोश भरते रहे दिग्विजय चौटाला
रैली के दौरान मंच संचालन का जिम्मा दिग्विजय चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ न किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला, अजय चौटाला ने इनेलो नेताओं पर चुटकियां लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे। दिग्विजय चौटाला ने बिना नाम लिए एक बार फिर अजय चौटाला को दुर्योधन बताया।
पुराने चेहरों पर दांव खेल रही जननायक जनता पार्टी
रैली में जननायक जनता पार्टी में कई पुराने नेता शामिल हुए। नई पार्टी में पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता रहे कृपाराम पूनिया, अहीरवाल नेता एवं पूर्व विधायक रघु यादव, नारनौंद विधानसभा भाजपा के विधायक रहे रामकुमार गौतम, पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, पूर्व विधायक नफे सिंह जुंडला, पूर्व विधायक विरेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता रहे डीडी शर्मा शामिल हुए। ऐसे में नई पार्टी पुराने चेहरों पर दाव खेल रही है।

शायरना अंदाज में पेश आए दुष्यंत चौटाला
इनेलो में रहते हुए अनुशासनहीनता के आरोप लगने के बाद से ही दुष्यंत चौटाला शायराना अंदाज में अपने भाषण देते हैं। रविवार की रैली में भी ऐसा ही हुआ। भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि, ‘कर दिया है आगाज, होगा कमेरे के सिर पर ताज।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed