फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्टांप शुल्कों में भारी वृद्धि जनविरोधी: रणदीप सुरजेवाला

स्टांप शुल्कों में भारी वृद्धि जनविरोधी: रणदीप सुरजेवाला

Wed, 19 Sep 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्टांप शुल्कों में भारी वृद्धि जनविरोधी: रणदीप सुरजेवाला
स्टांप शुल्कों में वृद्धि जनविरोधी : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार द्वारा 65 प्रकार के स्टांप शुल्कों में वृद्धि करने की निंदा की और बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इकरारनामा के स्टांप शुल्क में 889 गुना, पार्टनरशिप डीड की फीस को 267 गुना बढ़ाकर लोगों पर भारी बोझ डालने का काम किया है। सुरजेवाला सोमवार सायं माडल टाउन स्थित जियालाल गोयल के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जियालाल गोयल के बेटे व पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी खट्टर सरकार अब एक के बाद एक ऐसे मनमाने फैसले लेकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से पहले ही नित रोज बढ़ रही महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता पर अब खट्टर सरकार ने 65 तरह की डीड के स्टांप रेट बढ़ाकर आम जनता की एक प्रकार से कमर तोड़ने का प्रयास किया है। भाजपा सरकार अपने निकम्मेपन व नकारापन के लिए तो पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है और आम जन जीवन में दैनिक इस्तेमाल होने वेाली 65 प्रकार की फीस बढ़ाकर अपने जनविरोधी होने पर मुहर भी लगा दी। सुरजेवाला ने बताया कि सरकार ने पार्टनरशिप डीड की फीस को 267 गुना बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया और इकरारनामे में स्टांप शुल्क को 889 गुना बढ़ाकर दो हजार कर दिया है। मुख्तारनामे के लिए लगने वाली स्टांप शुल्क में 333 प्रतिशत वृद्धि करते हुए अब 300 रुपये की जगह 1000 रुपये देने होंगे। पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए अब 37.50 पैसे के बजाय 100 रुपये का स्टांप पेपर लगेगा। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जियालाल गोयल, जगरूप सिंह सुरजेवाला, एमपी गुप्ता, सांवर गर्ग, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, सतबीर दबलैन, रोशनलाल मित्तल, सीताराम फरैण, आदित्य आर्य, राजकुमार गोयल, सज्जन सिंगला, दिलबाग लौन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed