फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रस सहित अन्य विपक्षी दलों का भारत बंद

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रस सहित अन्य विपक्षी दलों का भारत बंद

Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रस सहित अन्य विपक्षी दलों का भारत बंद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देख गिराया शटर, जाते ही उठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का जींद में खास असर नहीं रहा। हालांकि जहां-जहां से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला लोगों ने दुकानें बंद कर ली, लेकिन जुलूस निकलते ही फिर से शटर उठा लिए। जींद में रोष प्रदर्शन कर नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। इस दौरान पुरानी अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया गया। लघु सचिवालय में डॉ. अशोक तंवर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को खूब कोसा।
धड़ों में बंटे नजर आए कांग्रेसी
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसी नेता धड़ों में बंटे नजर आए। पुरानी अनाज मंडी में पार्टी के नेता प्रमोद सहवाग, प्रदेश सचिव धर्मपाल कटारिया व रघुबीर भारद्वाज सहित अन्य धड़े अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। इसी दौरान प्रमोद सहवाग ने अपना जुलूस काठमंडी की ओर से शुरू किया। तभी यहां प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पहुंच गए। इसके बाद जैसे-जैसे लोगों को पता चलता गया वे तंवर के पीछे-पीछे हो लिए। वहीं दूसरे नेताओं ने रानी तालाब की तरफ वाले गेट से प्रदर्शन को निकाला और रानी तालाब पर पहुंचकर सभी धड़े एक जुलूस में मिल गए। कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद का जींद के बाजार पर खास असर नहीं दिखा। जहां-जहां से प्रदर्शनकारी निकले, उन्होंने लोगों ने दुकान बंद करने का आह्वान किया। इस पर लोगों ने दुकान बंद भी कर ली, लेकिन जुलूस निकलते ही फिर से दुकान खोल ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग, पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, संदीप बुरा, बालमुकुंद शर्मा, मनजीत सैनी, धर्मपाल प्रधान, रामफल कुंडू, हरपाल अलेवा, रामकरण दास मंगला, प्रभा माथुर, रमेश सैनी, सतीश सरपंच, रोहित दलाल, राधेश्याम शर्मा, प्रवीण बामणिया, वीरेंद्र सरपंच, पंकज खरबंदा, राजवीर सरपंच, विनोद सिंगला, रमेश ग्रोवर, कर्म सिंह सरपंच, सुमेर, सुशीला ठाकुर, जोगिंद्र सैनी, सौरभ भटनागर, रमनदीप रशीदा, धर्मपाल कटारिया, बिजेंद्र लाठर, रघुवीर भारद्वाज, कमल चौहान, जोगेंद्र बेलरखा, सुखविंदर कौर, मस्तराम बागड़ू, ललिता शर्मा, सुषमा शर्मा, राजवीर ओम नगर, बाला शर्मा, अजमेर रेढू, विकास, अरविंद लाठर, विकास औहल्याण,सतपाल बिघाना, कृष्ण दुग्गल, धर्मेंद्र दिलौड, रामनिवास दलाल, गौरव गोयल, मयंक गर्ग, हनी बंसल, सुमित दालमवाला, राकेश रेढू, प्रिंस शर्मा, प्रदीप गोयत, प्रवेश गोयत व मास्टर सूरज भान जांगड़ा सहित काफी सख्यां में जिलावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक तंवर को लेकर खींचतान
अनाज मंडी में कई धड़ों में बंटे कार्यकर्ताओं में खींचतान रही कि अशोक तंवर पहले किस धड़े के पास जाएंगे। हालांकि प्रदर्शन का समय 10 बजे तय किया था, लेकिन यहां से साढ़े 11 बजे के बाद चले। इस दौरान अशोक तंवर दूसरे गुट के साथ जाने से निराश कुछ कार्यकर्ता अपने घरों को ही लौट गए।
जबरन करवाई दुकान बंद
जिस समय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जुलूस बाजार से निकल रहा था, कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से दुकान बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान जिन लोगों ने दुकानों के शटर नहीं गिराए, उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुद बंद कर दिया। हालांकि इस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।
40 प्रतिशत महंगा हुआ है तेल
लघु सचिवालय में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में तेल करीब 40 प्रतिशत महंगा हुआ है। वहीं पेट्रोल पर 200 व डीजल पर 400 प्रतिशत से अधिक टैक्स बढ़ा गए हैं।
बंद व प्रदर्शन ने दूर रहा हुड्डा गुट
कांग्रेस द्वारा भले ही राष्ट्रीय स्तर पर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन जींद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गुट में माने जाने वाले नेता व कार्यकर्ताओं की भागेदारी नहीं रही। हालांकि इसके सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग अलग-अलग जगह बंद करवा रहे हैं। वे लोग चंडीगढ़ व दिल्ली में हो सकते हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार की गतिविधियों का पूरा फीडबैक पार्टी नेतृत्व के पास है।
करंट लगने से फोटोग्राफर झुलसा
जिस समय कांग्रेस का जुलूस निकल रहा था तभी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के साथ आया हिसार जिले के उमरा गांव निवासी सत्यवान गोहाना रोड पर बनी दुकानों पर चढ़कर फोटो खींच रहा था। इस दौरान वह साथ से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में अशोक तंवर उससे मिलने अस्पताल भी पहुंचे।
भरत बंद के तहत माकपा ने किया प्रदर्शन
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी जींद ने बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर सरकार के खिलाफ बाजार बंद कर प्रदर्शन किया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को टाउन हॉल पर इकट्ठा हो पालिका बाजार होते हुए रानी तालाब तक दुकानदारों से बंद में शामिल होने का समर्थन मांगा और दुकानें बंद कर समर्थन किया। पार्टी के जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि बीजेपी की सरकारों का मायावी चेहरा सबके सामने है। पेट्रोल-डीजल व गैस पर 11 बार नए टैक्स लगाए और लोगों की जेब से 10 लाख करोड़ रुपये निकाल कर तेल कंपनियों और अपने खजाने में भर लिए। मोदी के आने से पहले कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल थी तब भी पेट्रोल 71 रुपये लीटर और डीजल 56 रुपये लीटर बिकता था। अब कच्चा तेल 80 रुपये प्रति बैरल है डीजल 70 रुपये लीटर और गैस सिलिंडर 800 के पार हो चुका है।
सफीदों कांग्रेस का भारत बंद अभियान रहा बेअसर
सफीदों। कांग्रेस के नेतृत्व में देश की 21 पार्टियों द्वारा घोषित भारत बंद सफीदों में बेअसर रहा। नगर के सभी बाजारों में दुकानें रोजाना की भांति खुली रहीं। इससे पूर्व इनेलो पार्टी ने हरियाणा बंद की घोषणा की थी वह भी विफल रही थी।
आसमान छूूते पेट्रोल-डीजल के दामों से जनता परेशान: बचन सिंह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि आसमान छूूते पेट्रोल-डीजल के दामों से जनता बुरी तरह से परेशान है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आज वहीं भाजपा नेता अपनी सरकार में अत्यधिक बढ़े दामों को लेकर चुप्पी साधे हुए है।

पेट्रोल व डीजल की बढ़ते रेट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
नरवाना। पेट्रोल व डीजल की निरंतर बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सुरजेवाला की अध्यक्षता में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता सुरजेवाला भवन में एकत्रित हुए और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के भाव निरंतर बढ़ रहे है जिससे हर वस्तु के दामों में भारी इजाफा हो रहा है। रसोई गैस के दाम दो गुणा से ज्यादा हो गए हैं। बढ़ते दामों के कारण हर वर्ग परेशान है। प्रदर्शन में जगरूप सिंह सुरजेवाला, रामनिवास सुरजाखेड़ा, विद्यारानी, कैलाश सिंगला, एडवोकेट सुशील कौशिक, सतबीर दबलैन, किताब सिंह, रामपाल उझाना, दिलबाग लौन, मेवा सिंह धीमान, धूपसिंह अमरगढ़, रामफल नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed