फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना नगर पालिका चेयरमैन चुनाव

जुलाना नगर पालिका चेयरमैन चुनाव

Wed, 13 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जुलाना नगर पालिका चेयरमैन चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। राजनीति की बिसात पर बेगानों से जीत कर जुलाना नगर पालिका की पार्षद बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल चेयरपर्सन के चुनाव में अपनों से ही हार गईं। हालांकि भाजपा नेता पार्टी समर्थक के चेयरपर्सन बनने की खुशी मना रहे हैं, लेकिन पूरे प्रकरण में पार्टी संगठन पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि पुष्पा ने पार्षद का चुनाव सर्वसम्मति से जीता था और चुनाव से पहले तक उन्हें चेयरपर्सन पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वार्ड तीन से पार्षद अंजू रानी की एंट्री चेयरपर्सन पद की दौड़ में होने के बाद पुष्पा पिछड़ती चली गईं और आखिरकार अंजू रानी के सिर चेयरपर्सन की चौधर का ताज सज गया। वहीं वार्ड नंबर छह से पार्षद विजय कुमार उप प्रधान बने हैं। इससे पहले मंगलवार को पार्षदों की बैठक नपा कार्यालय में हुई। इसमें 13 पार्षदों में से सात ने ही भाग लिया। बैठक में सांसद रमेश कौशिक भी पहुंचे। पुष्पा के गुट ने बैठक में भाग नहीं लिया। प्रधान के चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, तहसीलदार शिव कुमार, जुलाना विधानसभा से प्रत्याशी रहे संजीव बुआना, नपा सचिव प्रवीन परुथी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा, भाजपा निगरानी कमेटी के प्रमुख सतीश सांगवान, युवा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन पंडित, सत्यवान खड़कड़ व अशोक लाठर ने भाग लिया।
13 मई को जुलाना नगरपालिका के 13 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। इसमें वार्ड सात से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल को सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया था। इसके अलावा वार्ड वार्ड नंबर एक से सुनील देवी, वार्ड नंबर दो से भाजपा निगरानी कमेटी से प्रमुख के बेटे रोहित सांगवान, तीन से अंजू रानी, चार से संदीप, पांच से सुरेश देवी, छह से विजय कुमार, आठ से ऋषिराम, नौ से सुभाष, 10 से मीना, 11 से रणबीर, 12 से मौसमी एवं 13 से राकेश पार्षद बने थे। पांच महिला व आठ पुरुष पार्षद हैं। इस बार जुलाना नगर पालिका चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है। बैठक में सांसद रमेश कौशिक के अलावा अंजू देवी, विजय कुमार, रोहित सांगवान, रणबीर, मौसमी, राकेश एवं संदीप ने भाग लिया। प्रधान के लिए अंजू रानी व उप-प्रधान के लिए विजय कुमार का नाम रखा गया और उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। जुलाना नगर पालिका की चौधर का फैसला सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के घर पर हुआ। यहां अंजू रानी व पुष्पा तायल के बीच चेयरपर्सन पद के लिए प्रयास चलता रहा, लेकिन पुष्पा तायल यहां भी जीत का आंकड़ा नहीं जुटा पाईं। पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार सांसद के निवास पर भी पर्ची डाल कर मतदान किया गया। यहां पुष्पा को छह और अंजू को सात मत मिले। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ढाई-ढाई साल चेयरपर्सन बनने को भी डील हुई, लेकिन यह भी सिरे नहीं चढ़ पाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होने के चलते पुष्पा तायल को ही चेयरमैन बनाना तय हुआ था। इसके लिए पुष्पा तायल को 13 में से छह वोट जुटाने के लिए कहा गया, लेकिन पुष्पा तायल पांच ही वोट जुटा पाई। हालांकि सोनीपत में सांसद के निवास पर पुष्पा तायल को छह वोट मिले, लेकिन एक पार्षद फिर उनके खेमे से खिसक गया। 12वीं पास अंजू रानी ने वार्ड तीन से चुनाव लड़ा था। अंजू रानी व नपा के पूर्व प्रधान निर्मला के बीच मुकाबला था। चुनाव में अंजू रानी को 471 वोट मिले थे जबकि निर्मला को 320 वोट मिले थे। निर्मला जोकि नपा की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। इसका भी फायदा निर्मला को नहीं मिल पाया। निर्मला को अंजू ने 151 वोट से मात देकर चुनाव जीता था।
विज्ञापन

जुलाना नगरपालिका में भाजपा का कब्जा रहा है। प्रधान एवं उप प्रधान भाजपा पार्टी के ही बने हैं। भाजपा के कार्यकाल में जुलाना में कई विकास कार्य हुए हैं और दर्जनों विकास कार्यों पर काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत लोकसभा।
जुलाना में रुकेे हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पूरे जुलाना का एक समान विकास कराया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके प्रधान बनाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करुंगी। उनका मकसद जुलाना का बिना भेदभाव के विकास करवाना है।

-अंजू देवी, नवनिर्वाचित प्रधान, नगरपालिका जुलाना।
मंगलवार को प्रधान एवं उपप्रधान का चुनाव कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था। पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। बैठक में सात पार्षदों ने भाग लिया जिनमें से अंजू देवी को प्रधान एवं विजय कुमार को उपप्रधान चुना गया है।
-वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed