फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले लोगों का नाम प्रदेश के इतिहास में होगा दर्ज : परमेंद्र ढुल

पानी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले लोगों का नाम प्रदेश के इतिहास में होगा दर्ज : परमेंद्र ढुल

Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पानी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले लोगों का नाम प्रदेश के इतिहास में होगा दर्ज : परमेंद्र ढुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। एसवाईएल और दादूपुर-नलवी नहर का निर्माण और प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए हो रहे जलयुद्ध संघर्ष में हिस्सा लेने वाले लोगों का नाम प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह बात नेता जुलाना के विधायक परमेन्द्र सिंह ढुल ने 12 जून को आयोजित इनेलो और बसपा द्वारा जींद में जेल भरो आंदोलन को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही। विधायक ढुल और बसपा जिला प्रभारी वेदप्रकाश मुंडे के नेतृत्व में हलके के करेला, झमोला, राजगढ़, देशखेड़ा, मालवी, देवरड़ सहित दर्जन भर गांव में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर लोगों से 12 जून को जींद में पहुंच कर प्रदेश की आवाज को उठाने की अपील की। ढुल ने कहा कि अगर प्रदेश में इनेलो-बसपा गठंबधन की सरकार बनती है तो वह जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण कर किसानों के कर्ज माफ करने के साथ-साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू करेंगे। इस अवसर पर इनेलो हलका प्रधान प्रताप लाठर, बसपा कोषाध्यक्ष नरेश गौतम, राजपाल राठी, प्रैस प्रवक्ता आनंद लाठर, सुमित्रा देवी, संतरों जागलान, भगवती दहिया, कैप्टन रणधीर चहल, राहुल शर्मा, सत्येंद्र सिंह ढुल, संजीव बहबलपुर, सुमित्रा चाबरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed