फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

Thu, 24 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दिनभर भयंकर गर्मी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। दोपहर को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। गर्मी के कारण शहर की सड़कें दोपहर को सुनसान नजर आती हैं।

सुबह से ही मौसम काफी गर्म रहा। सुबह आठ बजे ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी भी बढ़ती गई। सुबह साढ़े 11 बजे लू चलने लगी जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर 12 से एक बजे तक तापमान में बढ़ौतरी हुई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। एकाध वाहन ही सड़कों पर दिखाई दे रहा था। दोपहर को मेन बाजार में कम लोग ही दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़े ढक कर निकल रहे थे। दिन में हवा नहीं चलने के कारण गर्मी का अधिक असर रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला के अनुसार गर्मी से बचने के लिए सिर को ढक कर निकलें। हो सके तो दोपहर के बाद या सुबह ही घर से निकलें। गर्मी के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed