फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शाह की रैली आज,150 मिनट रहेंगे जींद में, 8500 सुरक्षा कर्मी तैनात

शाह की रैली आज,150 मिनट रहेंगे जींद में, 8500 सुरक्षा कर्मी तैनात

Thu, 15 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाह की रैली आज,150 मिनट रहेंगे जींद में, 8500 सुरक्षा कर्मी तैनात
हुंकार रैली: शाह 150 मिनट रहेंगे जींद में, 8500 सुरक्षा कर्मी तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जींद में युवा हुंकार रैली को संबोधित करेंगे। शाह यहां पर 150 मिनट रहेंगे। शाह की रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए 8500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। बुधवार को दिनभर यहां अधिकारियों की बैठकें होती रहीं। सभा स्थल के समीप दो हैलीपैड बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी दो हैलीकाप्टर उतरने की व्यवस्था की गईहै। बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैलीपैड से आयोजन स्थल तक बाइक चलाकर पहुंचे।
अमित शाह की रैली के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र होगा। पहले स्तर पर हरियाणा पुलिस के जवान दूसरे स्तर पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान होंगे। इसके अलावा रैली स्थल पर हेलीकॉप्टर से निगाह रखने के लिए भी दो हैलीकाप्टर मांगे गए हैं, लेकिन इसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है। सभा स्थल पर सीएम और शाह के हैलीकाप्टर के लिए दो हैलीपैड बनाए गए हैं। यदि निगरानी के लिए दो हैलीकाप्टर मिलते हैं तो वह पुलिस लाइन में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

अमित शाह का हैलीकाप्टर 12 बजे सभा स्थल के समीप हैलीपैड पर उतरेगा। जहां से वह रैली स्थल पर बाइक से 12.15 बजे पहुंचेंगे। 2.15 बजे तक वह रैली स्थल पर रहेंगे। 2.30 बजे उनका हैलीकाप्टर उड़ान भर जाएगा। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू , एडीजी लॉ एंड आर्डर अकील अहमद, आईजी हिसार, एडीजी सीआईडी अनिल राव सहित कई अधिकारी बुधवार को यहां डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने रैली में एक लाख बाइकों के पहुंचने का दाबा किया है। रैली स्थल पर करीब 40 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
-------
अर्धसैैैैैनिक बल -30 कंपनी
पुलिस कर्मी-5500
आईपीएस-25
डिप्टी एसपी-55
इंस्पेक्टर - 200
गैर राजपत्रित अधिकारी - 450
सभा स्थल पर बैठने के सेक्टर-28
कुर्सियां-40000
मंच-2


एतिहासिक होगी रैली : सीएम
जींद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अमित शाह की यह रैली ऐतिहासिक होगी और अपनी तरह की राज्य में यह पहली रैली होगी जब लाखों लोग बाइक पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
रैली के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतियों के खेल में ही तो जीवन का असली आनंद है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, परंतु जिस तरीके से विरोध करने की बातें सामने आ रही हैं वह अप्रासंगिक हैं। विरोध करने के अन्य बहुत से तरीके है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मेहनती कार्यकर्ता मजबूत मानसिकता रखते हैं। भाजपा को चुनाव की तैयारियों की कोई आवश्यकता नहीं है, पार्टी चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed