फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

Tue, 14 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
चाचा नेहरू की याद में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बालभवन में मंगलवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अमित खत्री ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। डीसी अमित खत्री ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुति दी। डीसी अमित खत्री ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है। इस प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए बच्चों को अवसर प्रदान करने चाहिए। मात्र पढ़ाई के क्षेत्र में आगे आने से प्रतिभा का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। बच्चे में खेल व अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभा हो सकती है। इसलिए बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए। कहा कि बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कितनी भी मेहनत करनी पड़े हर हाल में की जाएगी। बाल दिवस के अवसर पर जिला के छह बच्चों को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। जिनमें से चार बच्चे दिव्यांग श्रेणी के है।

जवाहरलाल नेहरू को किया याद
नरवाना। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनके जन्म दिवस पर याद किया गया। सुबह कई कांग्रेस कार्यकर्ता सुरजेवाला भवन पहुंचे और नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जगरूपसिंह सुरजेवाला ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को काफी प्यार करते थे। इस मौके पर एडवोकेट सुशील कौशिक, रोहताश सिंगला, कैलाश सिंगला, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, पार्षद राजू, प्रवीण शर्मा, दिलबाग सिंह नैन, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, सतबीर दबलैन, संजीव धमतान, धौला नैन, कृष्ण चौपड़ा, वीरेंद्र बेलरखा, बृषभान फूलियां सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



धूमधाम से मनाया बाल दिवस
जींद। भारत विद्या मंदिर मिडल स्कूल ने बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी स्कूल यूनिफार्म की बजाय पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में स्कूल में आए। निदेशक विनोद हसीजा ने बालदिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल दिवस का अर्थ है, वह दिन, जिस दिन सारे देश में बच्चों की भलाई की बातें सोची जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघुनाटिका में लड़की लड़का एक समान का दिया संदेश
नरवाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एकलगान, एकलनृत्य, समूहगान, समूहनृत्य, भाषण व लघुनाटिका की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लघुनाटिका से कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक करके लड़की लड़का एक समान का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कौशिक व वाइस चेयरमैन सुशील कौशिक ने बच्चों को बधाई दी।

डांस प्रतियोगिता में जतिन व कविता ने बाजी मारी
नरवाना। एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में मंगलवार को बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया। इस अवसर स्कूली बच्चों में फैंसी ड्रेस, डांस, फ्रांग जंप, वाल पेपर बेंलेस गेम, बैलुन गेम, रॉक गेम, बिंदी गेम, भाषण प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से फोटो फ्रेम, सिनरी, जंगल सिनरी बनाकर अपनी कला दिखाई। फैंसी ड्रैैस में वंशिका प्रथम और अंशिका द्वितीय रही। कविता पाठ में प्रवेश, सलोनी व प्रतीक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फ्राग जंप में महक प्रथम रहे। बेंलेस गेम में दक्ष व योगेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। डांस प्रतियोगिता में जतिन व कविता ने बाजी मारी।
चेन गेम में छात्रा कल्पना ने छाई। भाषण प्रतियोगिता में कोमल ने सबसे सुंदर भाषण दिया। रस्सा कस्सी में लवप्रीत व क्रिश ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया
फोटो फ्रेम में दीपिका समूह ने बाजी मारी। मंच का संचालन आरती शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका रेखा, सुनील, रीतू व वेदप्रकाश कोच ने निभाया। कार्यवाहक प्राचार्या मंजू मित्तल व लेखाकार रामअवतार मित्तल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्टाफ के सदस्य कंचन, मंजू, सपना सिंगला मौजूद रही। संस्था के संरक्षक लाला गौरी शंकर, प्रधान सुरेश सिंघल,उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।



बच्चों से प्रेम करते थे चाचा नेहरू
नरवाना। मंगलवार को लाला पतराम मेमोरियल आर्य पुत्री पाठशाला में बाल दिवस पर छोटी छोटी बच्चियों ने भाषण, गीत, कविता, नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति देने वाली सभी बच्चियों को प्राचार्य शशि गर्ग ने इनाम बांटे। प्राचार्य शशि गर्ग ने बच्चियों को बाल दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह था और वह बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। उन्हें चाचा के नाम से जाना जाता है।


नरवाना में भी मनाया बाल दिवस
नरवाना। आज महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल के कैम्पस में चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर दूसरी तक के बच्चों के लिए एक फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक जूनियर व कक्षा प्रथम से द्वितीय तक सीनियर गु्रप बनाया गया। सभी बच्चे बहुत ही मनमोहक वेशभूषा में आए। बच्चों ने बड़े ही सुन्दर ढ़ंग से मोदी धरती माताए पंजाबी कुड़ी, व्हाटसअप, सब्जी विक्रेता, आई डोनेटर, महर्षि दयानन्द के किरदार निभाए।


नरवाना। आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय नरवाना में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखते ही बनता था। शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में गणेश, कृष्णा, राधा जैसी छवि बने देखकर विद्यालय में धार्मिकता का वातावरण बन गया। ओ माय गणेशा, छोटी की आशा जैसे गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया। बच्चों द्वारा चाचा नेहरू पर भाषण दिया गया। नौंवी व दसवीं कक्षा के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गाए गए। यूकेजी व एलकेजी के बच्चों द्वारा कविताएं सुनाई गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रबंधक अनिल जिंदल, कोषाध्यक्ष नीरज नागपाल द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा व सराहना की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस को विशेष इसलिए बनाया गया क्योंकि बच्चें वैसे तो भगवान का रूप होते हैं, परंतु इस दिन उनकी विशेषता बढ़ जाती है।


हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस
जींद। न्यू प्रगति स्कूल डाहौला में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ। कक्षा प्रथम से 12वीं तक बच्चों ने विभिन्न क्रीड़ाओं में भाग लिया। 11वीं व 12वीं कक्षा के बच्चों का क्रिकेट मैच हुआ। बॉक्स

बाल दिवस पर सफीदों के स्कूलों में रही धूम
सफीदों। कस्बे के पायनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती स्कूल बागड़ू, गुरू गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएमआर स्कूल, गोल्डन होप मिडल स्कूल, ज्ञान ज्योति हाई स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, हरियाणा स्कूल में मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने पंजाबी व हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुतियां पेश कर सभी का मन मोह लिया।

लड़कियां स्वावलंबी बनने के साथ निडरता से आगे बढ़े
सफीदों। गांव बागडूखुर्द के एमडी सीनियर सेकेंडरी मंगलवार को में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में स्कूल के करीब 250 बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed