फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परिवेदना समिति मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी के तल्ख तेवर

परिवेदना समिति मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी के तल्ख तेवर

Sun, 18 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
परिवेदना समिति मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी के तल्ख तेवर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिला परिवेदना समिति की मीटिंग में शनिवार को सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के तेवर काफी तल्ख दिखे। लोगों की शिकायतों पर अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई न होने पर मंत्री बेदी ने कई अधिकारियों का फटकार लगाई। जमीन से अवैध कब्जे हटवाकर बोली नहीं करवाने पर अलेवा के बीडीपीओ को मंत्री ने कहा कि 10-20 लोगों ने गुंडागर्दी छेड़ रखी है, उनके खिलाफ कार्रवाई चाहिए।
परिवेदना समिति की मीटिंग में कुल 18 शिकायतें रखी गई। इनमें से आठ शिकायतों का निपटारा किया गया और दस को आगे की मीटिंग के लिए रखा गया है। इस दौरान कुछ शिकायतों की सुनवाई के दौरान मंत्री ने काफी तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने अधिकारियों को यह तक कह दिया कि अब ढीली सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना किसी आधार के सिर्फ आदतन शिकायत कर रहा है, तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज करवाओ।
विज्ञापन


अधिकारी की जवाबदेही करो तय
शिकायत नंबर चार में बधाना गांव निवासी सतीश कुमार ने गांव की जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात कही। यह शिकायत पिछली मीटिंग में भी आई थी, तब मंत्री ने इस जमीन से कब्जे हटवाकर इसकी बोली करवाने के आदेश दिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा गांव में काफी परिवार ऐसे हैं, जिनकी जमीन भूमिसुधार के बाद 20-30 एकड़ तक बढ़ गई है। यह जमीन कहां से आई और पंचायती जमीन कहां गई, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर अलेवा के बीडीपी ओ नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने जमीन की बोली नहीं लगाई। इस पर शिकायतकर्ता ने प्रति एकड़ 100 रुपये की बोली लगाई है। कम बोली होने के कारण जमीन का पट्टे पर नहीं दिया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि लोग जानबूझकर बोली नहीं लगाते। गांव की जमीन पर कब्जा हुआ है। इसके लिए अब तक अलेवा में तैनात रहे सभी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने बीडीपीओ से सवाल किया कि यदि 20-30 लोग उनके कार्यालय पर कब्जा कर लें तो क्या करेंगे। इस पर एडीसी ने आमना तस्नीम ने 23 जून तक गांव की जमीन की बोली करवा कर मंत्री को रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर सवाल, भावुक हुआ किसान
परिवेदना समिति के एजेंडा की शिकायत नंबर 13 में सफीदों के रामनगर निवासी किसान पालाराम ने कहा कि उसने सफीदों की एजेंसी से ट्रैक्टर लिया था। इसके एवज में एक लाख रुपये कीमत का पुराना ट्रैक्टर दिया और लोन की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक ने ली थी। इस पर बैंक के चेकों पर उसके हस्ताक्षर करवाकर एजेंसी मालिक ने अपने पास रख लिए। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने 2013 में रूटावेटर सहित ट्रैक्टर छीन लिया। उसके लड़के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़ित ने कहा कि डीएसपी को तो पैसे चाहिए। किसान ने भावुक अंदाज में कहा कि उसका लड़का एमबीए अंतिम वर्ष में था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के चलते उसकी पढ़ाई छूट गई। इस पर एसएसपी शशांक आनंद स्वयं मामले की जांच करने का आश्वासन मंत्री को दिया।

शिकायत दी तो एसएचओ ने पीटा, लाइन हाजिर के आदेश
शिकायत नंबर 11 में घसो गांव निवासी सतपाल ने कहा कि उसके पड़ोसी ने गली पर अवैध कब्जा कर रखा है। यहां लोग गली में भैंसों को बांधते हैं, इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था। दोनों पक्षों ने उचाना थाना पुलिस को शिकायत दी। इन लोगों ने आरोप लगाया कि उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने सार्वजनिक रूप से जूतों से उनकी पिटाई की। इस पर मंत्री ने एसएसपी को आदेश दिए कि थाना प्रभारी को आज ही लाइन हाजिर किया जाए। वहीं उन्होंने गली से पशु बांधने से रोकने के आदेश भी दिए। इस पर एसएसपी शशांक आनंद ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने मंत्री से मामले की जांच करने की अनुमति मांगी है। जांच में यदि थाना प्रभारी दोषी पाया गया तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पड़ी फटकार
नरवाना के वरिष्ठ भाजपा नेता रामफल लोट, सीताराम बागड़ी और ओमप्रकाश शर्मा ने मंत्री से शिकायत में कहा कि नरवाना में सीवर लाइन का बुरा हाल है। एक्सईएन फोन तक नहीं उठाते। बात करने पर कहते हैं कि आप बदली ही करवाओगे। शिकायत पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना के एक्सईएन राजेंद्र सिंह को मंच पर बुलाया। एक्सईएन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये लोग ऐसी बात क्यों कह रहे हैं। मंत्री ने पूछा कि क्या वे नेताओं को जानते हैं। इस पर एक्सईएन ने एक-एक नेता का नाम लेकर बताया। इस दौरान एक्सईएन ने कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं हुई। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने सख्त लहजे में कहा कि आप गलती भी नहीं मान रहे हैं, मैं चंडीगढ़ जाकर बात करूंगा। उन्होंने एक्सईएन को कहा कि नरवाना में पांच नेता हैं, उनके ही फोन नहीं उठाते।


गंदे पानी की सप्लाई की समस्या
मीटिंग के बाद जींद के सेक्टर 11 निवासी लोगों ने मंत्री से मुलाकात कर यहां हो रही गंदे पानी की सप्लाई की समस्या बताई। इस दौरान लोगों ने बोतल में भरा पानी भी दिखाया। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने एसडीओ को बुलाकर पूछा कि क्या वे अपने स्तर पर इस मामले का समाधान कर सकते हैं, या डीसी को काम सौंपा जाए। मंत्री ने अधिकारियों को पानी की समस्या का समाधान करवाने के आदेश दिए।

परिवेदना समिति मीटिंग में मंत्री कृष्ण बेदी के तल्ख तेवर
मीटिंग में 18 शिकायतों आठ का निपटारा, 10 को आगे की मीटिंग के लिए रखा गया
बधाना गांव में पंचायती जमीन की बोली नहीं करवाने पर पड़ी बीडीओ को फटकार
मंत्री ने कहा-10-20 लोगों ने छेड़ रखी है गुंडागर्दी, मुझे कार्रवाई चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed