{"_id":"59442d034f1c1b40718b49ea","slug":"201497640195-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कॉलोनी सहित 28 जगह के पानी के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कॉलोनी सहित 28 जगह के पानी के सैंपल फेल
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की विभिन्न कालोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि अप्रैल से 15 जून तक स्वास्थ्य कर्मियों ने अकेले जींद शहर में पीने के पानी के 200 से ज्यादा सैंपल लेकर जन स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए भेजे। इनमें से 28 सैंपल फेल आने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने घर घर जाकर क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 3177 का जहां दूसरी बार सैंपल फेल आया, वहीं पर डीसी कॉलोनी के बाल उपवन से लिया गया सैंपल भी फेल पाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने रागड़ान मोहल्ला, धानक मोहल्ला, जैन नगर, गीता कालोनी, सुंदरनगर, चंद्रलोक कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी में घर-घर जाकर उल्टी दस्त व डायरिया रोकथाम के लिए क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए। इस दौरान कूलरों और पानी की टंकियों की जांच की।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पीने के पानी के सैंपल भी लिए। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने उन बस्तियों मे जाकर बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी जहां पीने के पानी के सैंपल फेल आ रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक ने नागरिकों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने लोगों को गर्मी और बरसात के मौसम में पानी को पानी को उबालकर ठंडा कर या क्लोरीन युक्त पानी का प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी पवन कुमार, मुकेश कुमारी, ओमप्रकाश, रानी देवी, अमरजीत, जगदीप, मंजू रानी, मुकेश रानी, नीलम, सूरजमुखी, शीला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
डीसी कॉलोनी सहित 28 जगह के पानी के सैंपल फेल
सैंपल फेल होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभावित जगहों पर बाटी क्लोरीन की दवा