फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 big LEDs installed to bring the stage view to everyone's eyes

Jind News: हर किसी की आंखों तक मंच का दृश्य पहुंचाने के लिए लगाई 20 बड़ी एलईडी

Wed, 07 Aug 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
20 big LEDs installed to bring the stage view to everyone's eyes
06जेएनडी33 : स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल के लिए बनाई गई जगह। संवाद
जींद। राज्यस्तरीय तीज उत्सव को लेकर प्रशासन कोई भी कमी नहीं छोड़ रहा है। कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का अनुमान है। सभी तक मंच की साफ तस्वीर पहुंचे, इसके लिए 20 बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। इसके अलावा खाने, बैठने, स्टॉल, सामान बंटवाने से लेकर हर व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंच के पास ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज बनाई गई है। मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा तथा एसपी सुमित कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

तीज महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पूरे पंडाल को रंगीन झालरों से सजाया गया है। दो मुख्य गेट बनाए गए हैं, ताकि आमजन व वीआईपी को आने-जाने में परेशानी न हो। एक मुख्य मंच, एक वीआईपी गैलरी पास ही बनाई गई हैं। सभी गैलरी की बैरिकेडिंग की गई है। महिलाओं को जिलेवार बैठाने के लिए अलग से बैरिकेडिंग हुई है। स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग की तरफ से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में आएंगी।
विज्ञापन

80 फीट लंबा, 32 फीट चौड़ा मंच तैयार
तीज महोत्सव में महिलाओं को आराम से बैठाने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। इसी पंडाल में 80 फीट लंबा और 32 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच के पीछे भी एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कुछ महिलाओं को मंच पर मुख्यमंत्री कोथली भेंट करेंगे। अन्य महिलाओं को उनके स्थान पर ही कोथली भेंट करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मोबाइल वैन को दिखाएंगे हरी झंडी
तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग की वीडियो जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वैन विभिन्न गांवों में जाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। यह मोबाइल वैन जिले के ऐसे 10 गांवों में जाएगी जहां पर लिंगानुपात बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed