फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2 poeple arrested with 7 kg 160 gram sulfa

सात किलो 160 ग्राम सुल्फे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
2 poeple arrested with 7 kg 160 gram sulfa
सुल्फे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Jind
स्थानीय बस अड्डे पर रोहतक रेंज की एसटीएफ टीम ने दो युवकों को सात किलो 160 ग्राम सुल्फे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक शहर में सुल्फे की सप्लाई करते हैं और रविवार को सुल्फे की बड़ी खेप की सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। इस पर एसटीएफ की टीम ने गंभीरता से काम करते हुए बस अड्डे के नजदीक टीम बनाकर डेरा डाल लिया। इसमें एएसआई हितेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया और जींद बस अड्डे पर डीएसपी कप्ताना के साथ टीम मौजूद रही। सूचना के आधार पर दोपहर बाद जब दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सुल्फा लेकर बस अड्डे के पास दिखाई दिए तो टीम ने दोनों को पकड़ कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में सुल्फा मिला। इसका वजन करने पर यह सात किलो 160 ग्राम पाया गया। दोनों को पकड़कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान अजय और सुरेश निवासी बराडखेड़ा के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस प्रभारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed