{"_id":"6821b891d2348e0e29024de0","slug":"2-died-and-3-injured-in-road-accident-at-jind-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind Accident: पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind Accident: पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल, देर रात हुआ हादसा
Mon, 12 May 2025 02:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 02:31 PM IST
सार
तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात को हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कैथल रोड पर चांदपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया, जो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जींद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
रविवार रात को हुआ हादसा
रविवार रात को कार में सवार होकर इम्प्लाइज कॉलोनी निवासी सुनील, गांगोली निवासी 26 वर्षीय अमित, नगूरां निवासी हिमांशु, सेक्टर-11 निवासी हरदीप और किठाना निवासी अजय नगूरां गांव आए हुए थे। देर रात को सभी कार में सवार होकर अपने दोस्त अजय को किठाना छोड़ने जा रहे थे। जब वह चांदपुर गांव के पास पहुंचे तो कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसमें सुनील और अमित की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजनों को सौंपे शव
घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन