फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बन रहा है सशक्त: बराला

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बन रहा है सशक्त: बराला

Mon, 25 Feb 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बन रहा है सशक्त: बराला
पीएम के नेतृत्व में देश बन रहा है सशक्त : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बन रहा है। पहली बार ऐसा पीएम देश को मिला है जो देश हित में निरंतर सख्त फैसले ले रहा हैं। जो भी वादे भाजपा ने किए थे उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। आज प्रदेश का हर वर्ग कैसे खुशहाल, समृद्ध बने इसको लेकर हमारी सरकार प्रयासरत है। वह दुर्जनपुर गांव में राजेंद्र थलौड़ के निवास पर कार्यक्रम में पहुंचे थे।

बराला ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी की बढ़ रही देश में लोकप्रियता से उन दलों को एक-दूसरे के साथ गठबंधन करने को मजबूत कर दिया है जो एक-दूसरे के घोर विरोधी थे। यह गठबंधन नहीं है बल्कि डरबंधन है। देश का मतदाता इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज देश को विश्व में अलग पहचान मिली है। हमारी सरकार की सोच सबका साथ, सबका विकास की रही है। युवाओं को अब नौकरी लगने के लिए किसी को पर्ची देने की जरूरत नहीं है। मेरिट के आधार पर युवाओं को रोजगार हमारी सरकार ने दिए है। जींद उपचुनाव हो या पांच मेयर के चुनाव इनके परिणामों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा के साथ मतदाता है। इस अवसर पर बारूराम, मास्टर अमित, संदीप, सुमित, अनूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed