{"_id":"5b96b4d0867a557ff9673d2a","slug":"191536603344-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पेज के लिए प्रस्तावित दूसरे दशों को 35-40 प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : तवंर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित दूसरे दशों को 35-40 प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : तवंर
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे देशों को 35 से 40 प्रति लीटर पेट्रोल दे रही है सरकार : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में सोमवार को जींद में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेसी नेता बंद तो नहीं करवा सके, पर अशोक तंवर ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। तंवर ने कहा कि हैरानी की बात है कि देश की जनता 80 रुपये प्रति लीटर से महंगा पेट्रोल खरीद रही है और केंद्र सरकार कम से कम 15 विकसित देशों को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेच रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों से हुई 11 लाख करोड़ रुपये की कमाई की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आने पर इसकी जांच जरूर करवाएगी। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि बिहार में यदि बंद के दौरान हिंसा हुई है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
इनेलो ने भाजपा के कहने पर किया बंद
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो ने भाजपा के कहने पर ही बंद किया, लेकिन उसे लोगों का समर्थन नहीं मिला। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के साथ है।