{"_id":"5b0ef49a4f1c1baf6e8b5766","slug":"191527706778-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडों पर शिकायत देने से पहले संबंधित विभाग से करनी होगी मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडों पर शिकायत देने से पहले संबंधित विभाग से करनी होगी मंत्रणा
Updated Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी अमित खत्री ने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने से पहले व्यक्ति को अपनी शिकायत के सिलसिले में संबंधित विभाग के अध्यक्ष को शिकायत देनी चाहिए। डीसी ने बुधवार को सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि कई बार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ही शिकायत का समाधान कर दिया जाता है। इसलिए शिकायत संबंधित विभागाध्यक्ष के नोटिस में जरूर लानी चाहिए। ऐसा करने से शिकायतकर्ता को जहां अविलंब समस्या का समाधान करवाने का अवसर उपलब्ध होगा, वहीं शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। डीसी ने अधिकारियों को सचेत किया कि सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को निपटाने के लिए समाज के लोगों की भी मदद ले सकते हैं।