फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगो के लिए धरना दे रहे दलितों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन

लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगो के लिए धरना दे रहे दलितों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन

Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगो के लिए धरना दे रहे दलितों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन
दलितों ने किया प्रदर्शन, धर्म परिवर्तन की चेतावनी
विज्ञापन

जींद। लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर दलितों का धरना रविवार को 100वें दिन भी जारी रहा। धरने पर समाज के लोग एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर के रानी तालाब पर स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

दलित ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य एडवोकेट रजत कल्सन ने कहा कि सरकार की बेशर्मी की हद पार हो चुकी है। दलितों को जायज मांगों के लिए सौ दिन तक धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर अगले रविवार तक मांगें पूरी नहीं की तो दलित समाज दिल्ली जाकर धर्म परिवर्तन करेगा। दिनेश खापड़ ने कहा कि दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा में भारत सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के बारे में प्रचार करेंगे। दलित समाज से 75 वर्षीय पिरथी सिंह की भूख हड़ताल भी 20वें दिन में प्रवेश कर गई जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वक्ताओं के भाषण के बाद दलित समाज के लोगों ने रोष मार्च निकाला और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वापस सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरनास्थल पर आए। इस अवसर पर अजय भंभेवा, सुधीर शास्त्री, रामदास आंबेदकर, अशोक भोला, विजय बोध, रविंद्र सरोहा, मंजीत चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed