फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीन एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को जबदस्ती काटने का आरोप

तीन एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को जबदस्ती काटने का आरोप

Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तीन एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को जबदस्ती काटने का आरोप
जींद। भाजपा ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए जिले में जिस स्थान को चुना है, वहां कुछ दिन पहले तक गेहूं की फसल खड़ी थी। इस पर ट्रैक्टर चलाने के बाद रैली स्थल को तैयार किया गया है। कई दिन पहले भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने दावा किया था कि इस जमीन पर किसानों की जो फसल खड़ी थी, उन्हें उस फसल का 40-40 हजार का मुआवजा दिया जा चुका है और फसल को अस्थाई नंदीशाला में भिजवा दिया है। वहीं गांव निर्जन के एक किसान राकेश पुत्र टेकराम ने अपना एक वीडियो वायरल कर कहा है कि रैली स्थल पर उसकी तीन एकड़ जमीन है। उसकी जमीन पर खड़ी फसल को भाजपा नेताओं ने जबरदस्ती काट दिया। फसल काटने से पहले उससे भाजपा नेताओं ने कोई बात नहीं की। उसकी फसल जबरदस्ती काट दी गई और उसे कोई मुआवजा नहीं दिया गया। भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने कहा कि उन्होंने सब किसानों को मुआवजा दे दिया है अगर फिर भी किसी प्रकार किसी को कोई गलतफहमी हो गई है या गलती से किसी किसान का मुआवजा नहीं मिल पाया हो तो उसे तुरंत अपना मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed