{"_id":"5a0b299b4f1c1bd7538bd5cf","slug":"191510680987-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में इनेलो देगी पांच लाख कन्यादान : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में इनेलो देगी पांच लाख कन्यादान : राठी
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बनी तो गरीब की बेटी की शादी में इनेलो देगी पांच लाख कन्यादान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर गरीब की बेटी को पांच लाख रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे, ताकि गरीब लोगों को बेटी की शादी में कर्ज नहीं उठाना पड़े। यह बात मंगलवार को इनेलो के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव ही गरीब की भलाई के लिए काम किया है। अपनी इसी नीति पर चलते हुए इनेलो ने सत्ता में आने पर गरीब, किसान, व्यापारी और युवा वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाने का निर्णय लिया है। राठी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा का शासन है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के लोगों के साथ सत्ता में आने के नाम पर अनेक लोक लुभावने वायदे किए थे, लेकिन आज एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी। इसके कारण भाजपा का सत्ता से जाना तय है। अब प्रदेश की जनता को चुनाव का इंतजार है। प्रदेश में कांग्रेस की कुरीतियों को जनता पहले 10 वर्ष देख चुकी है। कांग्रेस ने सत्ता में रहकर देश और प्रदेश को लूटने के अतिरिक्त कोई काम नहीं किया। इसी तर्ज पर अब भाजपा चली हुई है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही प्रदेश में युवाओं को रोजगार, प्रत्येक घर में एक स्थाई रोजगार, बुजुर्गों को 2500 रुपये बुढ़ापा पेंशन, खेतों के बिजली के बिल फ्री, घरेलू बिजली के आधे बिल माफ, कन्या के पैदा होने पर 51 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जाएंगे।