फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में 27 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

शहर में 27 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
शहर में 27 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
प्रशासन शहर के 27 प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इससे जहां लोगों को सुरक्षा मिलेगी, वहीं पुलिस को भी अपराधियों पर लगाम डालने में मदद मिलेगी। इसके लिए नगरपरिषद ने चार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना तैयार की है। इसको मुख्यालय की मंजूरी मिलनी बाकी है। पिछले साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जींद में जनसभा के दौरान सीसीटीवी कैमरे के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इस पर नगरपरिषद ने नौ प्वाइंट चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब पुलिस अधिकारियों ने इसमें 18 प्वाइंट और शामिल किए हैं। कुल मिलाकर अब शहर के 27 प्वाइंटस पर हाई रेज्यूलेशन के सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। सीसीटीवी लगने से जहां शहर वासियों की सुरक्षा बढ़ेगी वहीं आपराधिक वारदातों को सुलझाने बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। फिलहाल भी शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन इनका खास प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इसके कारण शहर में चेन स्नेचिंग से लेकर गोली मारने तक की वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं।
बॉक्स
इन स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
1. टेंडरी मोड़ हांसी रोड नाका
2. पटियाला चौक
3. देवीलाल चौक
4. भिवानी रोड नाका
5. रोहतक रोड नाका
6. गोहाना रोड नाका
7. सफीदों रोड नाका
8. झांझ गेट चौक
9. कैथल रोड नाका
10. रानीतालाब
11. रुपया चौक
12. सफीदों गेट
13. बस स्टैंड के पास राहवाहा चौक
14. नगर परिषद चौक
15. रेलवे जंक्शन के बाहर
16. शिव कॉलोनी की बस स्टैंड के सामने वाली गली
17. पूनिया अस्पताल चौक
18. सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर
19. सफीदों रोड डालमवाला अस्पताल के पास
20. सब्जी मंडी पैराडाइज होटल के सामने
21. वाल्मीकि चौक
22. जाट धर्मशाला के सामने टी प्वाइंट पर
23. झांझ गेट
24. कोठी नंबर 2192 के सामने खंभे पर
25 डिफेंस कॉलोनी मार्केट
26 गोल स्कूल के पास
27 . कोर्ट मोड़

बड़ी वारदातों को सुलझाने में काम आए हैं कैमरे
पिछले दिनों शहर में कई बड़ी वारदात हुईं। इसमें सीसीटीवी कैमरे ही पुलिस के लिए बड़े काम आए हैं। इनमें पिछले दिनों रोहतक रोड पर युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वहीं पिछले साल रामराय गेट के समीप काठमंडी में आरा मालिक जितेंद्र पाल को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी। इसमें जितेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात स्थल के पास में एक निजी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा वारदात को सुलझाने में काफी काम आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस बदमाशों का सुराग लगा पाई। करीब तीन महीने पहले भी शिव चौक पर ही एक युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। गांधी नगर स्थित मार्केट में दो साल पहले किराना व्यापारी पिंकी को गोली मरने के आरोपियों तक भी पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही पहुंच पाई थी। वहीं कई ऐसी घटनाएं हैं, जो सरेआम शहर के बीचोंबीच हुई, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। कारण है कि ये घटनाएं सीसीसटीवी कैमरों में नहीं आ पाई।
विज्ञापन


परियोजना की है तैयार
पहले नौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी, लेकिन अब इसमें कुछ इजाफा हुआ। पुलिस ने कुछ और स्थान भी कैमरे लगाने के लिए सुझाए हैं। इसकी योजना मुख्यालय को भेजी जा रही है, जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके चौहान, ईओ, नगर परिषद जींद।

सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए काफी सही रहते हैं। इससे एक तो अपराधी डर में रहता है। यदि कोई घटना होती है और वह सीसीटीवी कैमरे में आती है तो अपराधी तक पहुंचने में काफी आसानी रहती है। सीसीटीवी कैमरे लगने से काफी राहत पुलिस को मिलेगी। -कप्तान सिंह, डीएसपी

लोगों को मिलेगी सुरक्षा
शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अच्छी है, लेकिन कई वर्षों से इस योजना के बारे में सुन रहे हैं। अभी भी कहीं-कहीं ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इससे अपराधियों पर लगाम लगेगी।

कुलदीप, डिफेंस कॉलोनी

अपराधी होंगे शहर से बाहर
फिलहाल शहर में बाइक चोरी और चैन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि सीसीटीवी कैमरे लगते हैं, तो इन पर अंकुश लगेगा। दुकानदारी करते वक्त हर समय डर लगा रहता है। -अशोक कुमार, व्यापारी सफीदों रोड

शहर में 27 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
तीसरी आंख से रहेगी हर चौक चौराहे पर नजर
नगरपरिषद ने तय किए नौ प्वाइंट, पुलिस ने 18 प्वाइंट और जुड़वाए
नगरपरिषद ने चार करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed