फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   19 year boy commited suicide

19 वर्षीय युवक ने घर के बाहर पेड़ पर लगाया फांसी का फंदा, मौत

Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
19 year boy commited suicide
जयंती देवी मंदिर के पीछे स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने घर के बाहर पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता शेख के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी निवासी शेख ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा कृष्णा कबाड़ी का काम करता था। वह अकसर शराब पीकर घर आता था। जिसकी वजह से उसका कई बार झगड़ा भी हो चुका था। वीरवार शाम को कृष्णा शराब पीकर घर आया था तो उसने उसे धमका दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया। रात को कृष्णा घर नहीं लौटा। जब सुबह वे लोग उठे तो उन्हें अपने घर के बाहर पेड़ के सहारे फंदे पर कृष्ण लटका मिला। उसने आसपास के लोगों की मदद से कृष्णा को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस भी नागरिक अस्पताल पहुंची और शेख के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed