{"_id":"5c69afa5bdec224c8071867f","slug":"181550430117-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बेघर होने से बचाने के लिए पीएम को लिखी चिट्टी से मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बेघर होने से बचाने के लिए पीएम को लिखी चिट्टी से मन की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी-बेघर होने से बचा लें मोदी अंकल
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। मोदी अंकल अब तक हम आपकी मन की बात सुनते आए हैं, अब हम चिट्ठी के माध्यम से आपको अपनी मन की बात सुनाना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी चिट्ठी को पढ़कर हमें बेघर होने से बचाएंगे। जो लितानी रोड फाटक पर अंडरपास बनेगा उससे हम बेघर हो जाएंगे। यहां अंडरपास बनने से हमारे पापा बेरोजगार हो जाएंगे। 500 से अधिक परिवार इस अंडर पास के बनने से बेरोजगार, बेघर हो जाएंगे। इसलिए अंडरपास को रेलवे फाटक के पास जो जमीन खाली है उसमें बनवाकर हमें, हमारे परिवारों को बेघर, बेरोजगार होने से बचाए। यह मार्मिक अपील बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर की है। मोनी, राहुल, पूजा, केशव, दीपिक ने कहा कि मोदी अंकल के नाम चिट्ठी लिखी है, ताकि उनके पास हमारी चिट्ठी पहुंचने के बाद वो इस पर कार्रवाई करते हुए हमारे परिवारों को बेरोजगार, हमें बेघर होने से बचा सकें।
लितानी रोड पर अंडरपास को रद्द करके फाटक के पास बनाने की मांग को लेकर लितानी रोड पर फाटक के आस-पास का बाजार पांचवें दिन भी बंद रहा। दुकानदारों ने गांधीगीरी जारी रखते हुए धरना भी जारी रखा। रोजगार बचाओ, पुल हटाओ कमेटी के धरना को पार्षद विद्या सागर, कामरेड फूल सिंह श्योकंद, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र श्योकंद, बुल्ला श्योकंद, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता वीरेंद्र घोघड़िया, अग्रवाल जनहित समिति चेयरमैन रामनिवास करसिंधु ने अपना समर्थन दिया। विद्या सागर ने कहा कि जब रेलवे फाटक के पास नरवाना की तरफ रेलवे की जमीन है तो क्यों वहां अंडर पास बनवा कर लोगों को बेरोजगार होने से सरकार बचा रही है। जो फाटक नंबर 125सी पर अंडरपास बना है वहां पर रेलवे को चाहिए था कि बड़ा अंडरपास बनाते, क्योंकि वहां पर किसी तरह से किसी का रोजगार प्रभावित नहीं होता। शहर के बीचोंबीच प्रमुख बाजार में अंडरपास बनने से 500 से अधिक दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए फाटक के पर्याप्त मात्रा में जो जमीन है वहां पर अंडरपास रेलवे बनाए।
दुकानों पर जाकर मांगेंगे सहयोग
राजबीर छातर, ओपी उचाना खुर्द, शुगन उचाना कलां, रामफल ने कहा कि अपने रोजगार को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। बाजार में जाकर दुकानदारों से सहयोग मांगेंगे। शहर के बीचोंबीच लितानी रोड फाटक पर रेलवे जो अंडरपास बनाएगा उससे 500 दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। रेलवे को चाहिए कि जनहित को देखते हुए फाटक के पास जो जमीन है उसमें इस अंडरपास को बनाकर दुकानदारों को बेरोजगार, बेघर होने से बचाएं। यहां अंडरपास बनने शहर का प्रमुख बाजार आधा प्रभावित होगा।