फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कृषि नेतृत्व सम्मेलन में जींद के तीन किसान हुए सम्मानित

कृषि नेतृत्व सम्मेलन में जींद के तीन किसान हुए सम्मानित

Mon, 18 Feb 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
कृषि नेतृत्व सम्मेलन में जींद के तीन किसान हुए सम्मानित
कृषि नेतृत्व सम्मेलन में जींद के तीन किसान सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गन्नौर में आयोजित कृषि नेतृत्व सम्मेलन में जींद जिले के तीन प्रोग्रेसिव किसानों को कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सम्मानित किया है। इन किसानों में अहिरका के किसान सतबीर को बाग और सब्जी की फसलों में बेहतर तरीके से काम करने पर, सुमेर पालवां को चटनी, मरब्बा, जैम जैसे दर्जन भर आइटम बनाकर अच्छा कार्य करने तथा अनिल निर्जन को मधुमक्खी का अच्छा व्यवसाय करने पर सम्मानित किया गया है। इन तीनों किसानों को नकद राशि से सम्मानित किया गया।

जिला बागवानी विभाग ने जिले से प्रोग्रेसिव किसानों के 15 नाम मुख्यालय को भेजे थे। इनमें से मुख्यालय ने जांच कर तीन व्यक्तियों का चयन किया। चयनित किसानों को आयोजित सम्मेलन में कृषि मंत्री ने इन किसानों को सम्मानित कर अधिक बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन किसानों को दूसरे किसानों को विभाग की यह जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया। यह तीनों किसान बागवानी विभाग की स्कीमों का लाभ उठाकर काम कर रहे थे। इन किसानों ने पिछले दो से तीन वर्षोे में बेहतर कार्य कर अपनी पकड़ बनाई। जिला बागवानी विभाग के सलाहकार असीम जांगड़ा ने कहा कि जिले में बागवानी विभाग किसानों को बागवानी की फसलों की खेती करने के लिए शिविर लगाकर जागरूक करती है। यह तीनों किसान इन शिविरों में भी किसानों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed