फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला दिवस पर विशेष बेलरखां की बहु सुमन ट्रैक्टर चलाकर खेती तो पति आर्मी कर रहा देश सेवा

महिला दिवस पर विशेष बेलरखां की बहु सुमन ट्रैक्टर चलाकर खेती तो पति आर्मी कर रहा देश सेवा

Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर विशेष  बेलरखां की बहु सुमन ट्रैक्टर चलाकर खेती तो पति आर्मी कर रहा देश सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद/नरवाना । समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर कम दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। चाहे वह खेल का मैदान हो, शिक्षा क्षेत्र की बात हो या फिर खेती का काम हो, क्षेत्र में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही है।
बता दें कि मौजूदा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। फिलहाल महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है, और देश व अपने माता-पिता नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बन रहीं प्रेरणा
हरियाणा के ग्रामीण आंचल में जहां बहुओं के लिए आज भी घूंघट हटाना अपराध माना जाता है। इसके बिल्कुल विपरीत नरवाना के बेलरखां गांव की बहू सुमन स्वयं ट्रैक्टर चलाकर अपनी खेती करती है । सुमन की यह बात महिलाओं में चर्चा का विषय है। सुमन का पति सतीश आर्मी में देश की सेवा कर रहे हैं, और वह ट्रैक्टर से खेत जोतकर अपने परिवार का भरण पोषण कर महिलाओं को आगे बढ़ने को प्रेरित कर रही हैं। उनके पास केवल दो एकड़ जमीन है। इसके बावजूद वह बेहतर पैदावार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनीता ने किया 30 बार रक्तदान
जहां समाज में महिलाएं रक्तदान करने के लिए आगे नहीं आती। इसके विपरीत नरवाना की अनीता को रक्तदान करने का जुनून है। 32 वर्षीय अनीता अब तक कि 30 बार रक्तदान कर चुकी हैं। वह अन्य महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें रक्तदान करने में झिझक थी, लेकिन अब वह तीन माह का समय पूरा होने का इंतजार करती हैं ताकि फिर से रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सके ।
अनीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed