{"_id":"5a0c6fe94f1c1bd7538bd983","slug":"181510764521-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू में हुआ सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू में हुआ सेमिनार
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरएसयू में हुआ सेमिनार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर चौधरी रणबीर सिंह विवि और मीडिया क्लब जींद द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वर्तमान दौर में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां व संभावनाएं विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में इंडस शिक्षण संस्थाओं निदेशक सुभाष श्योराणा मुख्यातिथि रहे। वहीं सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी, स्वामी सदानंद, रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर मोर, व डीन ऑफ कॉलेजिज अफेयर एसके सिंहा मुख्यतौर शिरकत की।
इस दौरान इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में जहां अनेक अवसर मौजूद हैं, वहां बहुत सी चुनौतियों का भी पत्रकारों को सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार को हमेशा समाजोत्थान की सोच के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए। वे जो भी पत्रकारिता करे वह तथ्यों पर आधारित हों। कार्यक्रम में सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि देश निर्माण में जितना योगदान सैनिक, डॉक्टर, टीचर का होता है, उतना ही योगदान पत्रकार का भी होता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक एक साल में महज 150 विद्यार्थियों को प्रभावित करता है, लेकिन पत्रकार प्रतिदिन हजारों व लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं। ऐसे उनकी जिम्मेदारी और महत्व समाज में बड़ा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का असली नायक होता है। रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह मीडिया द्वारा वर्तमान समाज में लाए जा रहे सकारात्मक बदलावों को दर्शाते हुए इससे नए समाज के निर्माण की संभावनाएं बताया। इस दौरान मीडिया क्लब के प्रधान अशोक छाबड़ा, महासचिव सतीश जागलान, कोषाध्यक्ष सतेंद्र पंडित सहित मीडिया क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।