फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   समाज सेवी ने शुरू किया अनशन की चेतावनी

समाज सेवी ने शुरू किया अनशन की चेतावनी

Sat, 22 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
समाज सेवी ने शुरू किया अनशन की चेतावनी
स्कूल अपग्रेड नहीं होने समाज सेवी ने दी अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

एसडीएम मौके पर पहुंचे, मिला आश्वासन

अमर उजाला
सफीदों।
कस्बे की आदर्श कॉलोनी में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर चल रही लेट लतीफी के कारण समाज सेवी रामदास द्वारा अनशन की चेतावनी दी गई। इस पर एसडीएम ने मौके का दौरा किया और स्कूल अपग्रेड का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि कस्बे में फिलहाल प्राथमिक पाठशाला है। कॉलोनी निवासी समाज सेवी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर पहले भी अनशन कर चुके हैं। इसके बाद सफीदों के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूल को अपग्रेड करने की मांग की थी। स्कूल अपग्रेड नहीं होने से रामदास ने 25 जुलाई से फिर अनशन शुरू करने का ऐलान किया। इस पर शुक्रवार को एसडीएम विरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और यहां भवन व विद्यार्थियों की संख्या के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने स्कूल अपग्रेड का आश्वासन दिया। मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने बच्चों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने मुख्य अध्यापिका सरला से स्कूल में आठवीं तक कक्षाएं बैठाने की पूरी व्यवस्था व स्कूल में दाखिलों की संख्या के बारे में पूछताछ की। आठवीं कक्षा तक बैठने की पूर्ण व्यवस्था साथ साथ बच्चों की संख्या 328 पाई।
विज्ञापन



छात्रा ने दिए सही जवाब, एसडीएम ने दिया इनाम
निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम विरेंद्र सिंह ने चौथी कक्षा में छात्रा तन्नु से हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय पर आधारित अनेक सवाल पूछे, तन्नु द्वारा सभी सवालों का सही जवाब दिए जाने पर 100 रुपये का नकद इनाम दिया। इसी प्रकार पांचवीं कक्षा की छात्रा काफी से संस्कृत दोहा का अनुवाद करने व सुलेख लिखने पर इनाम दिया गया। इस दौरे में एसडीएम के साथ कालोनी के रामदास प्रजापत, कलाश शर्मा, जगदीश रोहिल्ला, नवीन, हरिप्रकाश भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल मुख्याध्यापिका सरला ने बताया कि कालोनीवासियों का स्कूल की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि वे सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं बच्चों को प्रदान करवाई जा सके, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को कालोनी में ही शिक्षा की सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कालोनी वासी व अध्यापकों के प्रयास भी रंग ला रहे हैं।


फोटो नंबर
21जेएनडी13: कक्षा मेें मौजूद छात्राओं से सवाल पूछते हुए एसडीएम विरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed