फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   180 handicapped could not be examined due to ent not coming for three months

तीन महीने से ईएनटी के नहीं आने से 180 दिव्यांगों की नहीं हो पाई जांच

Wed, 09 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
180 handicapped could not be examined due to ent not coming for  three months
ईएनटी नहीं होने के कारण तीन महीने से 180 दिव्यांगों की जांच नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से दिव्यांगों को परेशान होना पड़ रहा है। सप्ताह में हर बुधवार को दिव्यांगों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बैठता है। हर सप्ताह 60 दिव्यांगों की जांच होती है। इसमें ईएनटी, फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, लेकिन ईएनटी के नहीं आने से हर सप्ताह 15 दिव्यांगों की जांच नहीं हो पाती है। इस प्रकार पिछले तीन महीने से 180 दिव्यांगों को निराशाजनक ही वापस लौटना पड़ा। दिव्यांगों की जांच के लिए तीन महीने पहले ईएनटी चिकित्सक डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम खत्म हो गया था। इसके बाद नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन द्वारा एनएनटी की मांग निदेशालय भेजी गई थी, लेकिन तीन महीन बाद भी ईएनटी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिव्यांगों को निराशाजनक वापस लौटना पड़ रहा है। डॉ. विजय तीन महीने की डेपुटेशन के लिए जींद नागरिक अस्पताल दिव्यांगों की जांच के लिए आए थे। उनके जाने के बाद से ही ईएनटी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ईएनटी के जल्द आने का आश्वासन दिव्यांगों को दे रहे हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से ईएनटी नहीं आने के कारण जरूरतमंदों की जांच नहीं हो पा रही है। अपनी कमियों के लिए मशहूर नागरिक अस्पताल दिव्यांगों की जांच के लिए एक दिन भी चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

तीन महीने से परेशान हैं दिव्यांग
कुरुक्षेत्र से ईएनटी डॉ. विजय को तीन महीने की डेपुटेशन पर जींद नागरिक अस्पताल दिव्यांगों की जांच के लिए बुलाया गया था। तीन महीने पहले ईएनटी डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम पूरा होने के बाद वे कुरु क्षेत्र वापस लौट गए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार अभी तय नहीं है कि नया ईएनटी कब तक आएगा। ऐसे में दिव्यांगों को अगले बुधवार को भी ईएनटी के नहीं होने पर परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ईएनटी का कुछ तय नहीं
ईएनटी डॉ. विजय का डेपुटेशन टाइम पूरा होने के बाद से ईएनटी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग को ईएनटी की डिमांड भेजी गई है। अभी तय नहीं है कि कब तक ईएनटी मिल पाएगा। फीजियशन, नेत्र रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ दिव्यांगों की जांच के लिए मौजूद हैं। ईएनटी चिकित्सक नहीं होने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द ईएनटी उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि प्रभा, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed