फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का धरना

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का धरना

Thu, 28 Feb 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का धरना
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन का धरना 21वें दिन भी ग्रीन बेल्ट में कैशियर सुदेश देवी की अध्यक्षता में जारी रहा। सुदेश देवी ने कहा कि वह पिछले 21 दिनों से मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। प्रदेश सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसके कारण वर्कर्स में भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश की आम जनता, महिला व किसान सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन बेटियों की मांगों को पूरी करने की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्कर्स को कुशल व अर्ध कुशल की श्रेणी में शामिल किया जाए, ईपीएफ व महंगाई भत्ता दिया जाए, वर्कर्स व हेल्पर्स को सर्दियों व गर्मियों में अवकाश दिया जाए। इस अवसर पर सुदेश, मुकेश, पुष्पा, रमेश कुमारी, पताशो, शीला, सीता, कमला, प्रवीन, शालू व निर्मला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed