फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ अमल में लाई जाएगी सख्त कार्यवाही

बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ अमल में लाई जाएगी सख्त कार्यवाही

Tue, 26 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ अमल में लाई जाएगी सख्त कार्यवाही
बैठकों में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने हैं। अधिकारी किसी भी बैठक से अनुपस्थित नहीं रहे। अगर कोई अधिकारी बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी मिले वह उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से निभाना सुनिश्चित करे। चुनाव को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चुनाव कानूनगो की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र को जल्द ही 16-16 प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव की घोषण होते ही बैंकों से 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि निकालने वाले लोगों की सूची प्रतिदिन के हिसाब से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed