फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब महिलाओं ने लिखी पीएम को मन की बात, अंडर पास को रद्द करो मोदी सर

अब महिलाओं ने लिखी पीएम को मन की बात, अंडर पास को रद्द करो मोदी सर

Mon, 18 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अब महिलाओं ने लिखी पीएम को मन की बात, अंडर पास को रद्द करो मोदी सर
अब महिलाओं ने लिखी पीएम को चिट्ठी, अंडर पास को रद्द करो मोदी सर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। अपने परिवार का रोजगार बचाने, बेघर होने से बचने के लिए बच्चों के बाद अब महिलाओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हुए अपने मन की बात कही है। महिलाओं ने लिखा है कि पीएम सर लितानी रोड पर फाटक नंबर 126सी पर अंडरपास बनने से 500 परिवार बेरोजगार, बेघर हो जाएंगे। यहां पर अंडरपास न बनाकर फाटक के पास जो रेलवे की जमीन है, उसमें अंडरपास बनाया जाए। रेलवे की खाली जमीन पर अंडरपास बनने से किसी का भी रोजगार प्रभावित नहीं होगा। महिला प्रेमो, रिंकू, नीतू, मंजीत कौर, मीना, इंदू ने कहा कि शहर में आबादी के बीच अंडरपास बनने का निर्णय पूरी तरह से जनहित के खिलाफ है। सरकार रोजगार छीनती नहीं है बल्कि देती है। इसलिए हमें बेरोजगार, बेघर होने से बचाएं।
लितानी रोड पर अंडरपास को रद्द करके फाटक के पास की जमीन में अंडरपास बनाने की मांग कर रहे दुकानदारों ने बाजार को छठे दिन भी बंद रखा। यहां पर चल रहे दुकानदारों के अनिश्चितकालीन धरने में आम दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक दिखी। दुकानदारों में आबादी के बीच रेलवे अंडरपास बनाए जाने को लेकर रोष दिखाई दे रहा है। लितानी रोड, रेलवे रोड, डाकघर रोड, अनाज मंडी में दुकानदारों ने रोष स्वरूप जुलूस निकाला। अंडरपास को रद्द करवा कर दुकानदारों का रोजगार बचाने के लिए शहर के लोगों का सहयोग मांगा। शकुन चंद उचाना कलां, ओपी गुप्ता उचाना खुर्द, रामफल सुरबरा, डॉ. जिले सिंह राणा ने कहा कि यहां पर अंडरपास बनना कोई जरूरी नहीं, जब रेलवे के पास खाली जमीन पर्याप्त मात्रा में है तो क्यों वहां अंडर पास नहीं बनाया जा रहा है। लितानी रोड पर अंडरपास अगर बनता है तो इससे 500 परिवार बेघर, बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

------------
विधायक से महिलाओं ने लगाई रोजगार बचाने की गुहार
लितानी रोड की महिलाओं ने विधायक प्रेमलता से अपना रोजगार बचाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि रेलवे के पास अंडरपास को बनाने के लिए जमीन है तो क्यों आबादी के बीच अंडरपास बना कर दुकानदारों को बेरोजगार, बेघर किया जा रहा है। फाटक नंबर 125 सी पर अंडरपास बन चुका है। उससे बड़ा अंडरपास फाटक के पास रेलवे की जमीन में बन सकता है। जिससे किसी का रोजगार भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed