फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लितानी रोड पर अंडर पास निर्माण के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार रहा बंद, दुकानों पर लगाए काले झंडे

लितानी रोड पर अंडर पास निर्माण के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार रहा बंद, दुकानों पर लगाए काले झंडे

Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
लितानी रोड पर अंडर पास निर्माण के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार रहा बंद, दुकानों पर लगाए काले झंडे
अंडरपास के विरोध में बाजार रहा बंद, दुकानों पर लगाए काले झंडे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। लितानी रोड पर बनाए जाने वाले अंडर पास के विरोध में दुकानदारों ने वीरवार को दूसरे दिन भी रोष स्वरूप बाजार को बंद रखा। इतना ही नहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाए और अंडर पास का विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि लितानी रोड पर अगर अंडरपास बनता है तो इससे 500 से अधिक दुकानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अंडर पास बनने से शहर का आधा बाजार प्रभावित हो जाएगा। सरकार को चाहिए कि वो लोगों के रोजगार को बचाने के लिए जनहित में इस अंडरपास को रेलवे फाटक के पास जो जमीन है उसमें बनाए। फाटक से जींद, नरवाना दोनों तरफ रेलवे की जमीन है। यहां पर किसी तरह की जमीन एक्वायर करने की जरूरत नहीं है, न ही किसी का रोजगार इससे प्रभावित होता है। दुकानदारों ने कहा कि रोजगार बचाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। अब वो अपने परिवारों के साथ भी धरना देंगे।

आज से शुरू करेंगे अनशन
अंडरपास के विरोध में अब शुक्रवार से प्रतिदिन एक दुकानदार क्रमिक अनशन करेगा। दुकानदारों ने कहा कि वो सरकार से शांति पूर्वक तरीके से अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। अब गांधीगीरी करते हुए हर रोज एक दुकानदार क्रमिक अनशन पर बैठेगा। जब इस अंडरपास का निर्माण रेलवे की जमीन में नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed