{"_id":"5bfc3bb6bdec2241cd16b9ea","slug":"171543257014-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुसचिवालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुसचिवालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की नजर
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस फिंगर प्रिंट से पकड़ेगी अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अपराधियों पर नकेल डालने के लिए पुलिस ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत लघु सचिवालय में काम के लिए आने वाले लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। इसके माध्यम से पुलिस ऐसे लोगों तक पहुंचने की कवायद कर रही है, जिनका आपराधिक रिकार्ड है। इस तकनीक से ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा सकता है।
पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह का वांछित अपराधी खुले में नहीं घूमे और उसे तुरंत पकड़ा जा सके, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिसकर्मी लघु सचिवालय परिसर में आने वाले लोगों के फिंगर मशीन पर रखते हैं और यदि उसका आपराधिक रिकार्ड है तो, वह कंप्यूटर बता देता है। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के लोग कोर्ट परिसर में आते-जाते रहते हैं। ऐसे में यह अभियान काफी सकारात्मक रहेगा। हालांकि एक सप्ताह से चल रहे अभियान में अब तक एक भी अपराधी नहीं पकड़ा गया है।
एक सप्ताह में 500 से अधिक का जांचा रिकॉर्ड
पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट या आस घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट के माध्यम से पिछले एक सप्ताह में 500 से अधिक लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा है। इसमें अभी तक पुलिस को कोई वांछित अपराधी नहीं मिला है। जांच में शामिल सभी लोगों का भी सामान्य रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराधी ग्राफ को खत्म करना सबसे पहला काम
शहर में अपराधी ग्राफ को खत्म करना ही सबसे पहले काम है। कोर्ट के आसपास घूमने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर रिकॉर्ड जांचा जाएगा और अगर फिंगर प्रिंट में कोई भी वांछित अपराधी पाया जाता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इससे शहर में अपराधिक घटनाएं रोकने का प्रयास किया जा रहा है। किसी व्यक्ति किसी संग्धि पर शक है तो फोन पर भी सूचित कर सकता है।
अश्विनी शैणवी, एसएसपी जींद।