{"_id":"5b19870e4f1c1ba56e8b6bcb","slug":"171528399630-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो पीजीआई रेफर
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शाम लगभग साढ़े छह बजे शहर से निकलते ही रोहतक रोड पर दो कारों की टक्कर हो गई। एक कार में चार लोग सवार थे जबकि दूसरी में दो। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से 2 को पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों के शव नागरिक अस्पताल में रखवाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार राम नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गौरव के घर में 15 दिन पहले लड़का हुआ था। आज इसी खुशी में गौरव के घर उसके दोस्त विकास, नवीन व 45 वर्षीय शेर सिंह आए हुए थे। शाम साढ़े छह बजे इनको किसी कार्य से रोहतक जाना पड़ गया। यह लोग कार में सवार होकर रोहतक के लिए निकल गए। जब उनकी कार रोहतक रोड पर बाईपास से निकली ही थी तो सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार दो लोग भी घायल हो गया। दूसरी कार सवार दोनों व्यक्ति निजी अस्पताल में उपचार के लिए चले गए जबकि गौरव व उसके साथियों को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने गौरव और नवीन को मृत घोषित कर दिया जबकि विकास व शेर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।