{"_id":"5b0b02a94f1c1bfd6e8b4e3d","slug":"171527448233-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया डीसी के आवास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया डीसी के आवास का घेराव
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की रविवार को रानी तालाब स्थित नेहरू पार्क में जिला प्रधान कृष्ण मोरखी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम पहुंचे। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से चलकर डीसी के आवास तक नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
कर्मचारियों ने डीसी आवास पर तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन सीधा खाते में जाने की बजाय ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच द्वारा देने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि इसमें सरपंच कर्मचारियों का शोषण कर सकता है। उनकी मांग है कि वेतन सीधा कर्मचारियों के खाते में ही जाए। अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की तो कर्मचारी 24 जून को पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के आवास पर धरना देकर रोष प्रकट करेंगे। इसके अलावा ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये लागू किया जाए, ईएसआई व ईपीएफ लागू किया जाए व कर्मचारी की दुर्घटना के दौरान मौत पर परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे में दिए जाएं। कर्मचारियों ने तहसीलदार को बताया कि भिवानी में सरपंच द्वारा शोषित सफाई कर्मचारी व उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसलिए कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर सीटू प्रधान रमेश, अजय, सतपाल, वीरभान, रामभज, ईश्वर, सतबीर, यशपाल, सतबीर व नरेश सहित अन्य मौजूद रहे।