फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुआवजा दिलाकर ही दम लेगी इनेलो

मुआवजा दिलाकर ही दम लेगी इनेलो

Thu, 16 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा दिलाकर ही दम लेगी इनेलो
कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी कर रही किसानों का शोषण : ढुल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि पिछले चार वर्ष से उचित मुआवजे की मांग आज भी किसानों की पूरी नहीं हो पाई है। पहले कांग्रेस ने अब भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। इनेलो किसानों को उचित मुआवजा दिलाकर ही दम लेगी, इसके लिए चाहे कोई भी आंदोलन करना पड़े। यहां इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस के शासन में रोहतक से जींद के बीच चार मार्गी राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की थी। इसमें रोहतक से लाखनमाजरा तक सरकार ने 40 लाख से ज्यादा प्रति एकड़ मुआवजा दिया था लेकिन जुलाना क्षेत्र के गांवों पोली से लेकर अनुपगढ़ तक 10 लाख से 21 लाख के बीच में मुआवजा दिया गया। एनसीआर में आने के बावजूद जुलाना विधानसभा क्षेत्र के साथ कांग्रेस ने पूरा भेदभाव किया और भाजपा भी कांग्रेस की नीतियों पर चल रही है। 2013 के विधानसभा सत्र में यह मामला उठाया गया था लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। किसान अब धरने पर बैठने को मजबूर हो चुके हैं लेकिन भाजपा सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है। ढुल ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस ने 10 वर्ष तक जींद और जुलाना का लगातार शोषण किया है और अब भाजपा कर रही है। ढुल ने कहा कि बैकलॉग घाटा पूरा करने के लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपए का विशेष डेवलपमेंट पैकेज मांगा था जो आज तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला है। ढुल ने कहा कि इनेलो का प्रत्येक सिपाही किसानों के साथ आज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला जाता, इनेलो चेन से नहीं बैठेगी और किसानों को उनका हक दिलाकर ही दम लेगी। इस मौके जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, कैप्टन रणधीर चहल, कुलदीप गिल, सत्येन्द्र सिंह ढुल, धर्मराज कौशल, जयपाल मलिक, गुरदीप सांगवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed