{"_id":"5c6c5820bdec225eb65dff1d","slug":"161550604320-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जुलाना में किया 21 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जुलाना में किया 21 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21.12 करोड़ रुपये से होंगे जुलाना में विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। सांसद रमेश कौशिक ने जुलाना में 21 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जुलाना में विकास कार्य हुए हैं। पिछली सरकारों ने जुलाना की अनदेखी की है। वह अगला चुनाव भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे। नौ करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से गलियां, पांच करोड़ 35 लाख का सभागार, दो करोड़ 25 लाख का जुलाना-हांसी मार्ग पर पार्क, डेढ़ करोड से रेलवे का पार्क व एक करोड़ 75 लाख से नाले व चौपाल का निमार्ण कार्य होगा। मंगलवार को जुलाना नगरपालिका में नपा चेयरपर्सन के प्रतिनिधि जसबीर उर्फ बैंड की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर सांसद ने जुलाना में मौजूद समस्या पर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर महिलाओं ने सांसद से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की मांग भी की। सांसद ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास कार्यों ने तेजी पकड़ी है। पूरे प्रदेश में एक सम्मान विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। कहते है कि राजनेता नरक में जाते है, क्योंकि वह झूठ बोलते है। वह झूठ बोलने में विश्वास नहीं रखते वह विकास कार्य करवाने में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर निगरानी कमेटी के प्रमुख सतीश सांगवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा, युवा सांसद प्रतिनिधि अर्जुन पंडित, नपा चेयरपर्सन अंजू रानी, नपा सचिव प्रवीन पुरुथी, बसाऊ लाठर, जसबीर उर्फ बैंड, पार्षद रोहित सांगवान सहित मौजूद रहे।