फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सोचा नहीं था इस तरह इनेलो से अलग होकर बनाना पड़ेगा अलग दल : दि

सोचा नहीं था इस तरह इनेलो से अलग होकर बनाना पड़ेगा अलग दल : दि

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोचा नहीं था इस तरह इनेलो से अलग होकर बनाना पड़ेगा अलग दल : दि
सोचा नहीं था इनेलो से अलग होकर बनानी पड़ेगी पार्टी : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इनेलो से अलग होकर इस तरह अलग पार्टी बनानी पड़ेगी। इनेलो से अलग होने का दर्द जरूर है, लेकिन प्रदेश की जनता का जो प्यार व दुलार इस समय मिल रहा है, उसने सब कुछ भुला दिया है। दिग्विजय चौटाला यहां एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को जींद में उमड़ने वाली भीड़ एक नया इतिहास लिखेगी। इसी दिन सांसद दुष्यंत चौटाला लोगों के प्यार व दुलार से नई इबारत लिखेंगे।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नौ दिसंबर को जींद में समस्त हरियाणा सम्मेलन में इतनी भीड़ उमड़ेगी कि उतनी आज तक किसी भी रैली में नहीं उमड़ी। चौधरी देवीलाल ने जो 1986 में समस्त हरियाणा सम्मेलन किया था, उसका रिकार्ड नौ दिसंबर का समस्त हरियाणा सम्मेलन ही तोड़ेगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस रैली में सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्य वक्ता के रुप में भाग लेेंगे। इसी दिन नई पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। हरियाणा की जनता से मिल रहे समर्थन से उन्हें नया जोश मिला है। इसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लाखों की संख्या में जनता पहुंचकर देगी दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद : आनंद लाठर
इनेलो के पूर्व हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि जींद में नौ दिसंबर को होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन को लेकर लोगों का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दुष्यंत चौटाला के राजनीतिक विरोधियों की नींद हराम हो रही है। उन्होंने कहा कि जुलाना के सभी 72 गांव में दुष्यंत चौटाला को लोगों का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। हर गांव से महिला व पुरुष अपने-अपने साधनों से हजारों की संख्या में पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाएंगे। अब प्रदेश की जनता नेमदुष्यंत चौटाला को प्रदेश का सीएम बनाने का मन बना लिया है। यह रैली नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर उनके साथ उपेंद्र दलाल, टिंकू नंबरदार, मीनू शर्मा, अमित काजल, अजय, रोहतास दलाल, सुरेंद्र खटकड़, आशीष दलाल, जितेंद्र लाठर, जोरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना से उमड़ेगा रैली में जनसैलाब : बीबीपुर
हरको बैंक के पूर्व निदेशक पालाराम बीबीपुर ने कहा कि जुलाना हलके से हजारों की संख्या में लोग सांसद दुष्यंत चौटाला की समस्त हरियाणा सम्मेलन रैली में भाग लेंगे। इसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे। उन्होंने जुलाना हलके के सभी गांवों का दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया है। लोगों में पूरा जोश व उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed