फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब डेढ़ करोड़ से चकाचक नजर आएगी नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग

अब डेढ़ करोड़ से चकाचक नजर आएगी नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग

Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अब डेढ़ करोड़ से चकाचक नजर आएगी नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बढ़ेगा वार्डों का दायर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को नया लुक दिया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग में मदर केयर और इमरजेंसी वार्डों का दायरा बढ़ाया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। इसके साथ-साथ पुरानी बिजली की फिटिंग को उखाड़कर नई फिटिंग की जाएगी।
पुरानी बिल्डिंग से अब प्रसूति वार्ड को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा चुका है। इसमें तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। पुरानी बिल्डिंग में मदर केयर सेंटर काफी छोटा है। यहां पर बच्चों की नर्सरी का वार्ड भी बहुत छोटा है। इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा। इन छोटे बच्चों के साथ आने वाली उनकी माताओं के लिए भी वार्ड का इंतजाम किया जाएगा। इससे यहां आने वाली माताओं को काफी राहत मिलेगी। पहले एक-एक बैड पर दो-दो माताएं होती थी लेकिन इस सुधार के बाद सभी माताओं के लिए बेडों का इंतजाम होगा। इसके साथ-साथ यहां इमरजेंसी सेवाओं के नाम पर केवल एक बड़ा कमरा है। इस कारण कई बार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इमरजेंसी वार्ड का भी विस्तार किया जाएगा। इस बिल्डिंग को बढ़ाया जाएगा तथा इसमें काफी सुधार होगा। इमरजेंसी वार्ड का विस्तार होने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा। इसके साथ-साथ पुरानी बिल्डिंग कंडम हो चुकी बिजली व्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। बिजली की पुरानी फिटिंग में कई बार फाल्ट आ चुके हैं। दो बार तो यहां धमाका भी हो चुका है, जिसमें काफी वायर जल गई थी। अब नागरिक अस्पताल की पुरानी फिटिंग को पूरी तरह से उखाड़ कर नई फिटिंग की जाएगी। इसके साथ-साथ काफी बिल्डिंग की रिपेयर भी की जाएगी व सफेदी करके बिल्डिंग को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग के सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। इससे मदर केयर यूनिट व इमरजेंसी का विस्तार होगा। बिजली की पुरानी फिटिंग को भी बदला जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed