फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाजपा ने तबादले के नाम पैसे ऐठने वालों की करवाई दुकान बंद : राणा

भाजपा ने तबादले के नाम पैसे ऐठने वालों की करवाई दुकान बंद : राणा

Sun, 23 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने तबादले के नाम पैसे ऐठने वालों की करवाई दुकान बंद : राणा
भाजपा ने तबादले के नाम पैसे ऐंठने वालों की दुकान करवाई बंद : राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ-सबका विकास’ एवं जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करने के भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा द्वारा कार्यकर्ताओं के संग जन संपर्क अभियान शुरू किया गया। शनिवार को जिलाध्यक्ष ने शिव कॉलोनी स्थित महर्षि दयानंद विद्या मंदिर स्कूल पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार किया। स्कूल पहुंचने पर चेयरमैन विनोद कंसल ने अमरपाल राणा का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने बताया कि भाजपा ने ऐसी बहुत सी नीतियां लागू की हैं, जिनका सीधा फायदा जनता उठा रही है। प्रधानमंत्री ने जन-धन बैंक खातों के द्वारा करोड़ों लोगों को बैंक से जोड़ा। जिससे लोग 12 रुपये वार्षिक शुल्क से दो लाख का दुर्घटना बीमा, 330 रुपये वार्षिक शुल्क से दो लाख का ही सामान्य बीमा करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्होंने हर गरीब परिवार को गैस कनेक्शन दे कर पूरे भारत को केरोसिन मुक्त करने की एक व्यापक योजना बनाई है। केंद्र सरकार की योजनाओं का आम आदमी को सीधा फायदा पहुंचे इसके लिए हर नागरिक को आधार कार्ड से जोड़ कर सब्सिडी सीधे उनके खाते में पहुंचने का कार्य किया। पहले राशन डिपो में, गैस सिलेंडर लेने के लिए, यूरिया खाद लेने के लिए, रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए हर जगह लाइनें लगती थी, हर चीज की किल्लत थी। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से किसी को भी लाइनों में लगने की कोई आवश्यकता नही रही। राणा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले पार्टी ने लोगों की तबादले की दुकान बंद करवा दी। पहले किसी की भी अपना तबादला करवाने के लिए जगह-जगह धक्के खाने के बाद पैसे देने पड़ते थे, आज आप अपनी पसंद का स्टेशन अपनी मर्जी से बिना पैसे के ले सकते है। बहुत सी उपलब्धियां सरकार ने हासिल की है । इस मौके पर मंडलाध्यक्ष बलवंत पांचाल, मंडल महामंत्री हरीश शर्मा, स्कूल के चेयरमैन विनोद कंसल, प्राचार्य गीतांजलि कंसल, हरिश शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed