{"_id":"5b0ef3994f1c1bf86e8b563d","slug":"161527706521-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जमीन नीलामी के विरोध में भाकियू ने शाहपुर में की किसान पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जमीन नीलामी के विरोध में भाकियू ने शाहपुर में की किसान पंचायत
Updated Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
बैंकों के कर्जदार किसानों की जमीन नीलामी के आदेशों के बाद भारतीय किसान यूनियन ने शाहपुर गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया। गौरतलब है कि बैंक द्वारा 30 मई को जमीन नीलाम करने के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन बाद में नीलामी को रद्द कर दिया गया। किसान पंचायत में भाकियू नेताओं ने ऐलान किया कि किसान एक से दस जून तक छुट्टी पर रहेेंगे और मंडियों में फसल नहीं बेचेंगे।
इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला व प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि केंद्र व राज्य में शासित भाजपा सरकार किसानों की घोर विरोधी साबित हो रही है। सरकार फसलों की समुचित खरीद व उचित दाम नहीं देकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर किसी प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर छाजूराम कंडेला, सुरेश दहिया, प्रेमचंद शाहपुर, श्याम सिंह मान, कुलदीप शाहपुर, महताब कादियान, प्रदीप मिर्चपुर, सूरजभान, राजकुमार उचाना, प्रकाश भैण मौजूद रहे।
किसानों को किया जा रहा जागरूक
इस दौरान रतन मान ने कहा कि किसान छुट्टी का आह्वान कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत किसानों से अपील की जा रही है कि एक से दस जून तक किसान न तो बाजार में कुछ खरीदने जाएं और न ही अपनी फसल बेचने जाएं। जिसे जरूरत है, वह गांवों व खेत में आकर अपनी जरूरत का सामान ले। इसके तहत दूध, घी, अंडा, सब्जी सहित तमाम प्रकार के किसान उत्पाद बाजार में नहीं ले जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
शहीदी दिवस एक जून को
वर्ष 2004 में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी से मारे गए हुए 9 किसानों का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति गांव गुलगनी के राजकीय स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसी दिन गांव में मरने वालों की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
हरिद्वार में लगेगा राष्ट्रीय चिंतन शिविर
हर वर्ष की भांति हरिद्वार में 16 से 18 जून तक भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय चिंतन शिविर लगाया जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के किसान भाग लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने बताया कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पंजाब के अध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल सहित कई राज्यों के अध्यक्ष भाग लेंगे।