फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   होली के हुड़दंग में दो युवकों की मौत, अलग-अलग झगड़ों में 25 हुए घायल

होली के हुड़दंग में दो युवकों की मौत, अलग-अलग झगड़ों में 25 हुए घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में दो युवकों की मौत, अलग-अलग झगड़ों में 25 हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। होली के हुड़दंग में अलग-अलग मामलों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इसके विपरीत सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
धुलंडी पर्व पर गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र की सड़क दुर्घटना व गांव खेड़ाखेमावती निवासी कृष्ण कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार गांव बुढाखेड़ा निवासी जितेंद्र की नगर के नहर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। वहीं खेड़ाखेमावती निवासी कृष्ण के परिजनों के अनुसार कृष्ण खेत में स्प्रे करने गया हुआ था, जहां स्प्रे का असर होने से कृष्ण की मौत हो गई। शहर व आसपास के गांवों में हुई वारदातों में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव मुआना में हुए झगड़े में सुनील, जमील, सलीम, सोनू, शेरुद्धीन, इसके अलावा वार्ड-16 निवासी आकाश, दीपक, हाट निवासी राजेंद्र, सुखविंद्र, रत्ताखेड़ा निवासी दिलावर, सालवन निवासी कुलदीप, वार्ड नं. 5 निवासी जसविंद्र, अजीत, सतपाल व बिटानी निवासी सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर सड़क दुर्घटना में वार्ड नंबर 17 निवासी पवन, पाजूकलां की कनिका, कारखाना निवासी गुड्डू, कुरड़ निवासी गोबिंद, दरियापुर निवासी इंद्र सिंह, वार्ड नं. 4 निवासी सोनू, बजिंद्र, कमल, डिडवाड़ा निवासी राजेंद्र, कुराना निवासी मुनीष घायल हो गए। घायलों की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एएसआई से भी हुई हाथापाई
शुक्रवार को पुलिस द्वारा सफीदों में सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक दर्जन जगहों पर नाके लगाए गए। एएसआई मनीष कुमार के अनुसार जब वे नहर पुल पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे तो उन्होंने एक बाइक पर सवार चार व्यक्तियों को रोक लिया। इनके पास बाइक से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। इसलिए उन्होंने बाइक को इंपाउड कर दिया। इसी बात से खफा होकर इन चारों व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सफीदों के वार्ड नंबर तीन वासी वेदप्रकाश, अजीत, अमित और वार्ड नंबर आठ वासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed