फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जीवन को समाज सेवा में किया समर्पित

जीवन को समाज सेवा में किया समर्पित

Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जीवन को समाज सेवा में किया समर्पित
ब्रह्माकुमारी का हुआ समर्पण समारोह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में रविवार को ब्रह्मकुमारीज की तरफ से समर्पण समारोह का आयोजन किया। इसमें छह बहनों ने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया। इस निराले शिव विवाह को देखकर उपस्थित जींद के अलावा हरियाणा व पंजाब से आए हजारों लोग भाव विहल हो गये। सभी छह बहनों ने अपने आप को पार्वती समझ शिव परमात्मा के साथ अपने जीवन की डोर बांधी। सभी बहनों ने शिव लिंग के फेरे लिए और दूल्हे के रूप में शिव परमात्मा के प्रतीक शिव लिंग को फूल माला पहनाकर आजीवन ब्रहमाचारिणी तपस्वी साध्वी का जीवन जीने का संकल्प लिया। जहां एक ओर सभी बहनों ने शिव परमात्मा द्वारा बताई मर्यादा में रहने की प्रतिज्ञा की तो वहीं उन सभी बहनों के परिजनों ने भी खुशी खुशी अपनी कन्याओं को समर्पित जीवन जीने की सहर्ष स्वीकृति देने की घोषणा की। समारोह में नगर परिषद की प्रधान पूनम सैनी ने बतौर मुख्यातिथि, ब्रहमाकुमारीज पंजाब जोन की इंचार्ज बीके उतरा बहन बतौर अध्यक्ष, जींद क्षेत्र की इंचार्ज बीके बहन बतौर आयोजक, ग्राम विकास प्रभाग के कॉर्डिनेटर बीके भ्राता विजय बतौर संयोजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूजा, अवनी सीमा, नूर, सागर, सूरज, तिलक, मुकेश आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को भाव विभोर कर दिया। बीके बिंदु ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्रधान अंशुल सिंगला, सोनीपत के जज सुशील गगरम़, सुरेंद्र सिंगला बहादुरगढ, बीके डॉ. रामप्रकाश हिसार, बीके करण राणा अंबाला, बीके सतीश, बीके लक्ष्मी हांसी, बीके रमेश बहन हिसार, बीके शांता बहन पटियाला ने शिरकत की।



इन्होंने किया समर्पण
समर्पित होने वाली बहनों में दो सोनिया व नीलम जींद के मनोहरपुर गांव की रहने वाली है और दोनों ही सगी बहनें है। मीना पंजाब के मुनक की, संगीता बहन महाराष्ट्र के नागपुर की और वंदना व रेणु बहन यूपी के झांसी जिले की रहने वाली हैं। सभी बहनें पढ़ी लिखी हैं और भारत व विश्व को तनावमुक्त खुशहाल बनाने का संकल्प मन में लेकर आई हैं। मनोहरपुर गांव के काफी लोगों ने समारोह में शिरकत की। नगर परिषद प्रधान पूनम सैनी ने सभी छह बहनों के दृढ़ संकल्प की जमकर प्रशंसा की। देश व समाज के लिए अपने सांसारिक जीवन को त्यागने को अनुकरणीय बताया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के तनावमुक्त खुशहाल समाज की परिकल्पना के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। बीके उतरा दीदी, बीके विजय दीदी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed