फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ओडीएफ प्लस के लिए रोल मॉडल तैयार

ओडीएफ प्लस के लिए रोल मॉडल तैयार

Thu, 16 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ प्लस के लिए रोल मॉडल तैयार
मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कराये काम: एडीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव जयपुर में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त धीरेंद्र ने मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव के राजकीय स्कूल में सभी अधिकारियों व ओडीएफ प्लस के लिए चुने गए आठ गांवों के सरपंच की बैठक ली। बैठक में जिला अधिकारियों के साथ सफीदों खंड की ग्राम पंचायत बसीनी, जयपुर के साथ जिले की ग्राम पंचायत श्रीराम खेड़ा, ब्रह्मणवास, डिडोली, सफा खेड़ी, रजाना खुर्द के सरपंच, ग्राम सचिव व जेई भी मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर गांव के सरपंच सतीश सांगवान ने की। जिसमें एडीसी ने मुख्य रूप से शिरकत कर पूरे जयपुर गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों व सरपंचों को ठोस व तरल पानी का अच्छे से प्रयोग करने की अनेकों योजनाएं बताई।
इस दौरान एडीसी ने सभी सरपंचों को मनरेगा के तहत अधिक-से-अधिक कार्य करवाने के निर्देश दिए। एडीसी धीरेंद्र ने गांव की सड़क पर चलते हुए कहा सरपंच गांव की मुख्य सड़क के दोनों तरफ दो-दो फूल मनरेगा के तहत ब्लार्क इंट लगवा सकते है, ताकि सड़क पर पानी खड़ा ना हो और सड़क अच्छी रहें। साथ ही उन्होंने सरपंचों को सुझाव दिए की गांवों की फिरनी पर पड़े गोबर की ढेरियों को सरपंच पंचायती जमीन में अलग-अलग परिवारों के लिए गड्ढे बनाकर वहा डलवा सकते है। एडीसी ने कहा कि गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए फाइव पोड प्लांट तैयार करें, ताकि गंदे पानी को जल संरक्षण के तौर पर प्रयोग किया जा सकें। इस मौके पर सडीएम विरेंद्र सांगवान, बीडीपीओ नरेश कुमार, ब्लाक समिति चेयरमैन राकेश शर्मा, जेई राजीव गुप्ता, ग्राम सचिव मुकेश भारद्वाज, ग्राम समुंद्र, ब्लाक कोर्डिनेटर अनिल कुमार, एबीपीओ सुषमा मौजूद रहें।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी पर हुए पेंट में हो संदेश
एडीसी धीरेंद्र ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर साधारण पेंट की बजाए, उसमें सामाजिक संदेश देने वाले कार्टून बनवाए जा सकते है। जिससे की प्रदेश के दूसरे जिलों में उन आंगनबाड़ी की चर्चा सकें। जेई को इस्टीमेेट में शामिल करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed